Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Milk Price Hike:अमूल के बाद सांची और मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम,कल से लागू होंगी नई कीमतें

अमूल के बाद अब सांची और मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। ये नई बढ़ी हुई कीमतें कल से लागू होंगी।
अमूल के बाद सांची और मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम,कल से लागू होंगी नई कीमतें
AI Generated Image

देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को अब दूध के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सांची ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 14 मई 2026 से लागू होंगी। लगातार तीसरी बड़ी डेयरी कंपनी द्वारा दाम बढ़ाने के बाद अब देशभर में दूध महंगा हो गया है जिसका सीधा असर आम लोगों के मासिक बजट पर पड़ेगा।

मदर डेयरी ने 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम

मदर डेयरी ने लिक्विड दूध की अलग-अलग वैरायटी पर 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने डबल-टोन्ड, टोन्ड, गाय का दूध और प्रो मिल्क वैरायटी की कीमतों में भी बदलाव किया है।

अमूल ने भी बढ़ाए थे दूध के दाम

अमूल ने भी 14 मई से दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी लागू करने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि पशु चारे, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ीं।

ये भी पढ़ें: बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम! मिडिल ईस्ट तनाव पर RBI गवर्नर की चेतावनी, कहा- सरकार नहीं उठा पाएगी पूरा बोझ

अब सांची दूध भी हुआ महंगा

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सांची दूध के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। डेयरी फेडरेशन की ओर से अलग-अलग वैरायटी के दूध पर नई कीमतें लागू की जा रही हैं। सांची के दाम बढ़ने से भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा।

क्यों बढ़ रहे हैं दूध के दाम

डेयरी कंपनियों के मुताबिक:

  • पशु चारे की कीमत बढ़ी है
  • ईंधन और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ा है
  • पैकेजिंग महंगी हुई है
  • किसानों को ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है

इन्हीं वजहों से कंपनियों ने दूध की कीमतों में इजाफा किया है।

ये भी पढ़ें: आम आदमी को महंगाई का झटका! Amul ने 2 रुपए प्रति लीटर महंगा किया दूध

आम लोगों की बढ़ेगी परेशानी

दूध महंगा होने से अब चाय, कॉफी, दही, मिठाई और अन्य डेयरी उत्पादों की लागत भी बढ़ सकती है। पहले से महंगाई झेल रहे लोगों के लिए यह फैसला जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts