ग्वालियर में कलेक्टर का सख्त आदेश: दिवाली पर सिर्फ दो घंटे जाला सकेंगे ग्रीन पटाखे

कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश अनुसार, अब केवल ग्रीन पटाखे ही चल सकेंगे — वो भी सिर्फ रात 8 से 10 बजे तक। यह फैसला NGT और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के तहत प्रदूषण नियंत्रण के लिए लिया गया है।
Follow on Google News
ग्वालियर में कलेक्टर का सख्त आदेश: दिवाली पर सिर्फ दो घंटे जाला सकेंगे ग्रीन पटाखे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। इस बार दिवाली का जश्न थोड़ा फीका रह सकता है। जिला प्रशासन ने वायु प्रदूषण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखों को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

    सिर्फ ग्रीन पटाखों की इजाजत

    ग्वालियर में इस बार सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति दी गई है। इनमें फुलझड़ी, अनार और मेरून जैसे कम प्रदूषण वाले पटाखे शामिल हैं। बेरियम सॉल्ट या अन्य जहरीले रसायनों वाले पटाखे पूरी तरह बैन कर दिए गए हैं। साथ ही लड़ी वाले पटाखों का निर्माण, बिक्री और उपयोग भी पूरी तरह प्रतिबंधित है।

    Uploaded media

    रात 8 से 10 तक ही चलेंगी आतिशबाजियां

    दिवाली की रात सिर्फ दो घंटे, यानी रात 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे चलाए जा सकेंगे। तय समय के बाहर पटाखा चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। यह आदेश पूरे जिले में लागू रहेगा।

    100 संवेदनशील इलाकों में पूरी तरह बैन

    शहर के 100 से ज्यादा संवेदनशील क्षेत्रों में पटाखे चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इनमें अस्पताल, नर्सिंग होम, स्कूल, धार्मिक स्थल और हेल्थ केयर सेंटर्स के आसपास के 100 मीटर के दायरे शामिल हैं। इन इलाकों में नियम तोड़ने पर सीधे कार्रवाई होगी।

    ऑनलाइन बिक्री पर रोक

    Amazon, Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पटाखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। लोग केवल प्रशासन द्वारा मान्यता प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीद सकेंगे।

    ध्वनि सीमा भी तय

    पटाखों की आवाज 4 मीटर की दूरी से अधिकतम 125 डेसिबल (A) से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक शोर करने वाले पटाखों की बिक्री और उपयोग प्रतिबंधित है।

    14 दिन वायु गुणवत्ता की सख्त निगरानी

    सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों के तहत दीपावली से सात दिन पहले और सात दिन बाद तक वायु गुणवत्ता की निगरानी की जाएगी। इस दौरान वातावरण में एलुमिनियम, बेरियम और आयरन जैसे हानिकारक तत्वों का विश्लेषण किया जाएगा।

    कचरे का करें सही निपटान

    कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि पटाखों के कागज और अधजली सामग्री को खुले में न फेंकें। इससे जानवरों और बच्चों को नुकसान हो सकता है। लोग इस कचरे को अलग इकट्ठा कर नगर निगम को सौंपें ताकि उसका सही तरीके से निपटान हो सके।

    अधिकारियों को निगरानी के निर्देश

    जिला प्रशासन ने पुलिस, नगर निगम, एसडीएम और पंचायत अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे सुप्रीम कोर्ट और NGT के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाएं और गश्त बढ़ाएं।

    इस दिवाली ग्रीन पटाखों के साथ मनाएं सुरक्षित और प्रदूषण रहित त्योहार, प्रशासन की अपील है कि सभी नागरिक नियमों का पालन करें और दूसरों की खुशी और सेहत का भी ध्यान रखें।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts