Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुरुग्राम में 6 साल से लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, दोस्त के साथ देखकर भड़का प्रेमी

गुरुग्राम में 6 साल से लिव-इन में रह रही महिला की उसके पार्टनर ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला को दोस्त के साथ देखने के बाद डंडे, पाइप और बेलन से हमला किया। घटना के कुछ घंटों बाद आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया।
गुरुग्राम में 6 साल से लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, दोस्त के साथ देखकर भड़का प्रेमी

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक बस ड्राइवर ने अपनी लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने 33 वर्षीय आकाश को महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों वर्ष 2020 से साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, आकाश ने महिला पर डंडे, पाइप और बेलन से कथित तौर पर हमला किया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घर में खून से लथपथ मिली महिला

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि धरम कॉलोनी इलाके में किराए के एक मकान में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां महिला खून से लथपथ हालत में मिली। पुलिस टीम ने महिला को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पालम विहार पुलिस थाने में शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

दोस्त के साथ देखकर भड़का था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले आकाश शाम को अपने घर वापस आया था। वहां उसने अपनी लिव-इन पार्टनर को एक दोस्त के साथ देखा। इसके बाद वह भड़क गया और महिला के साथ डंडे से मारपीट करने लगा। इस दौरान महिला के साथ मौजूद दोस्त वहां से भाग गया। शोर सुनकर मकान मालिक भी बाहर आया। उसने कथित तौर पर आकाश को महिला के साथ मारपीट करते देखा। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Breaking News

कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts