PlayBreaking News

गुना पुलिस का बड़ा एक्शन :15 लाख रुपए के 65 गुम मोबाइल बरामद, एसपी ने मालिकों को लौटाए

गुना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से करीब 15 लाख रुपए कीमत के 65 गुम मोबाइल बरामद किए। एसपी हितिका वासल ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे और सेफ क्लिक-2.0 अभियान के तहत लोगों को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में जागरूक किया।
Follow on Google News
15 लाख रुपए के 65 गुम मोबाइल बरामद, एसपी ने मालिकों को लौटाए

गुना पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल ने आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की मदद से पिछले एक महीने के दौरान करीब 15 लाख रुपए कीमत के 65 मोबाइल फोन बरामद किए। शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

आधुनिक तकनीक से मिला सफलता का रास्ता

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में साइबर सेल ने यह कार्रवाई की। मोबाइल फोन खोजने के लिए सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया गया, जिसके जरिए अलग-अलग स्थानों से गुम हुए मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए।

एसपी ने साइबर सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान एसपी हितिका वासल ने सेफ क्लिक-2.0 अभियान के तहत लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंकिंग पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि साइबर अपराधी इन्हीं जानकारियों का गलत इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लिंक पर बिना जांच के भरोसा न करें और साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Breaking News

साइबर टीम की भूमिका रही अहम

इस अभियान को सफल बनाने में साइबर सेल प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप भदौरिया, कुलदीप यादव, भूपेंद्र खटीक और अभय रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस विभाग ने पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। बरामद मोबाइल पाने वालों में गुना और आसपास के क्षेत्रों के कई नागरिक शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी गुम मोबाइल तलाशने और साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts