गुना के मोबाइल कोर्ट को SKOCH Award, कलेक्टर के नवाचार को मिली राष्ट्रीय पहचान

गुना। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की ओर से एसडीएम अमित सोनी और तहसीलदार देवदत्त गोलिया ने नई दिल्ली में यह सम्मान ग्रहण किया। मोबाइल कोर्ट पहल का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुंचाकर भूमि संबंधी मामलों और विवादों का मौके पर ही तुरंत निराकरण करना है। इस पहल के माध्यम से अब तक लगभग 424 से ज्यादा मामलों का निराकरण किया जा चुका है और राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान नागरिक-केंद्रित कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अब तक 424 से ज्यादा मामलों का निराकरण
मोबाइल कोर्ट के माध्यम से अब तक लगभग 424 से ज्यादा मामलों में निराकरण किया जा चुका है। इस पहल से भूमि संबंधी मामलों के समाधान के लिए लोगों को प्रशासनिक कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत कम हुई है और मौके पर ही मामलों के निराकरण की सुविधा मिली है।
ये भी पढ़ें: हरदोई में बारिश बनी आफत, पेड़ गिरने से 11 साल की बच्ची की मौत; 6 घायल, 4 भैंसों ने भी गंवाई जान
राजस्व और पुलिस अधिकारी मौके पर करते हैं सुनवाई
मोबाइल कोर्ट के माध्यम से राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरणों की सुनवाई और निराकरण किया जाता है। समयबद्ध निराकरण से भूमि संबंधी विवादों में कमी लाने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिली है।
आमजन के लिए प्रशासनिक सेवाएं हुईं सुगम
मोबाइल कोर्ट की पहल से आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय आने की आवश्यकता कम हुई है। इससे प्रशासनिक सेवाएं अधिक सुगम और सुलभ बनी हैं और नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही सुविधा मिल रही है।
नवाचार आधारित सुशासन को मिली राष्ट्रीय पहचान
SKOCH Award से सम्मानित होना जिला प्रशासन गुना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो नागरिकों तक प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नवाचार के माध्यम से समस्याओं के समाधान के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को दर्शाता है। जिला प्रशासन द्वारा जनसेवा को अधिक प्रभावी, सुगम एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।




















