Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्वच्छता निरीक्षण में सख्ती दिखी :गुना बस स्टैंड पर गंदगी मिलने पर मैट समेत दो सफाईकर्मियों का वेतन काटने के निर्देश

गुना नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षण में जज्जी बस स्टैंड पर गंदगी मिलने के बाद सीएमओ शैलेश अवस्थी ने एक मैट और दो सफाईकर्मियों के दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाया गया और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए गए।
गुना बस स्टैंड पर गंदगी मिलने पर मैट समेत दो सफाईकर्मियों का वेतन काटने के निर्देश
गुना बस स्टैंड पर हुए अचानक स्वच्छता निरीक्षण में गंदगी मिलने पर अधिकारियों ने तत्काल सख्ती दिखाई है।

गुना नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी ने रविवार को वार्ड 15, 16 और 17 में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। जज्जी बस स्टैंड पर गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर एक मैट और दो सफाईकर्मियों के दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।

बस स्टैंड पर मिली गंदगी, कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जज्जी बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय और आसपास की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और संबंधित मैट व दो सफाईकर्मियों के दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अतिक्रमण हटाया, चालानी कार्रवाई भी हुई

निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटवाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित व्यवसायियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। बस स्टैंड परिसर में बसों का संचालन व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गए।

Breaking News

वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने वार्ड 15, 16 और 17 के रहवासी क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नियमित झाड़ू लगाने, नालियों की सफाई और कचरा संग्रहण केंद्रों की समय पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।

ये भी पढ़ें: पहली बारिश में खुली निगम व्यवस्था की पोल : छिंदवाड़ा के कई वार्डों में घर, दुकान और मंदिरों में घुसा पानी

नागरिकों से सहयोग की अपील

सीएमओ शैलेश अवस्थी ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखना है। उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद दिनेश शर्मा सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts