PlayBreaking News

गुजरात के डांग में बड़ा हादसा : त्र्यंबकेश्वर से द्वारका जा रही बस खाई में गिरी, मध्य प्रदेश के 5 लोगों की मौत

Follow on Google News
गुजरात के डांग में बड़ा हादसा : त्र्यंबकेश्वर से द्वारका जा रही बस खाई में गिरी, मध्य प्रदेश के 5 लोगों की मौत
अहमदाबाद। गुजरात के डांग जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों से थे। हादसा कुंभ स्नान से लौटते समय मालेगांव घाट के पास हुआ।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार (2 फरवरी) सुबह करीब 4:15 बजे नासिक-सूरत हाईवे पर सापुतारा हिल स्टेशन के पास हुआ। ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वो गहरी खाई में गिर गई। यह बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों से थे। हादसा कुंभ स्नान से लौटते समय मालेगांव घाट के पास हुआ। ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि यात्रियों से भरी बस मध्य प्रदेश के गुना जा रही थी, इसी दौरान हादसा हो गया।

धार्मिक यात्रा पर निकले थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, 23 दिसंबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों से श्रद्धालुओं का दल धार्मिक यात्रा पर निकला था। ये लोग उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे थे। चार बसों में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं में से एक बस हादसे का शिकार हो गई। ये भी पढ़ें- डीजीसीए ने एयर इंडिया पर लगाया 30 लाख रुपए का जुर्माना, बिना नियमों का पालन किए उड़ान भरने की अनुमति देने का आरोप
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts