जिंदगी से जंग हार गए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह: राजधानी में रहते हैं माता-पिता, भोपाल या देवरिया में हो सकता है अंतिम संस्कार
भोपाल। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज निधन हो गया। हादसे के 7 दिन बाद वे जिंदगी से जंग हार गए। वरुण के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित सन सिटी कॉलोनी में रहते हैं, जो मुंबई रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें: कुन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन
[caption id="attachment_12881" align="aligncenter" width="900"]
एयरपोर्ट रोड स्थित सन सिटी कॉलोनी में रहते थे वरुण सिंह के माता-पिता।[/caption]
भोपाल स्थित घर के पहुंचे पड़ोसी, साथ में अनिल मूलचंदानी।[/caption]
वरुण सिंह के घर के बाहर नेम प्लेट लगी है। जिसमें लिखा, पिता रिटायर्ड कर्नल हैं। वरुण ग्रुप कैप्टन थे। छोटे भाई तनुज नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।[/caption]
एयरपोर्ट रोड स्थित सन सिटी कॉलोनी में रहते थे वरुण सिंह के माता-पिता।[/caption]
भोपाल में रहता है परिवार
जानकारी के अनुसार, वरुण सिंह का परिवार एयरपोर्ट रोड पर सन सिटी कॉलोनी में रहता है। भोपाल में पिता केपी सिंह अपनी पत्नी उमा सिंह के साथ रहते हैं। वरुण सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ वेलिंग्टन में रहते थे। उनके छोटे भाई तनुज नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं। बता दें कि वर्तमान में मां उन्हीं के साथ रह रही हैं।अंतिम संस्कार को लेकर नहीं है जानकारी
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया जिले के गांव कन्हौली के रहने वाले थे। उनके पिता भोपाल में रहते हैं। इसके चलते अभी तय नहीं हो पाया है कि उनका अंतिम संस्कार भोपाल में होगा या देवरिया में। जिला प्रशासन और पुलिस के पास अभी अंतिम संस्कार के संबंध में कोई जानकारी भी नहीं आई है। [caption id="attachment_12882" align="aligncenter" width="1080"]
भोपाल स्थित घर के पहुंचे पड़ोसी, साथ में अनिल मूलचंदानी।[/caption]
वरुण हमेशा बच्चों में साहस भरते थे: पड़ोसी
वरुण सिंह के पड़ोसी अनिल मूलचंदानी ने बताया, वरुण को भोपाल काफी पसंद था। अक्सर छुट्टी में वे भोपाल आते थे। वे बच्चों को योद्धाओं की कहानियां सुनाते थे। वरुण हमेशा बच्चों में साहस भरते थे। साथ ही लड़कियों को प्रोत्साहित करते थे। वहीं कर्नल महेंद्र त्यागी बोले- वरुण सिंह के जाने से हम सभी शोक संतप्त है। वे पराक्रमी थे, लेकिन हमें छोड़कर चले गए। वरुण के पिता मेरे अच्छे दोस्त हैं। [caption id="attachment_12883" align="aligncenter" width="612"]
वरुण सिंह के घर के बाहर नेम प्लेट लगी है। जिसमें लिखा, पिता रिटायर्ड कर्नल हैं। वरुण ग्रुप कैप्टन थे। छोटे भाई तनुज नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।[/caption]
वरुण सिंह की उपलब्धियां
- वरुण सिंह साल 2021 में शौर्य चक्र से सम्मानित हुए थे।
- तेजस में अचानक खराबी आने के बाद कराई थी सेफ लैंडिंग।
- वरुण सिंह का साल 2002 में NDA में सेलेक्शन हुआ और साल 2017 में विंग कमांडर बने थे।












