Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्रेटर नोएडा:प्रॉपर्टी को लेकर कलयुगी पिता ने की बेटे की हत्या, परिवार वालों को फंसाने रची थी साजिश

ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां संपत्ति विवाद में एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने गुमशुदगी की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस जांच में पूरा मामला खुल गया।
प्रॉपर्टी को लेकर कलयुगी पिता ने की बेटे की हत्या, परिवार वालों को फंसाने रची थी साजिश

13 वर्षीय बच्चे की हत्या कर बाप ने शव को पानी में फेंका दिया। पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की झूठी सूचना दी। सीसीटीवी और पूछताछ में सच सामने आया। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की 

कासना थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती तौर पर मामला सामान्य गुमशुदगी का लग रहा था। लेकिन पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए हर पहलू की जांच शुरू की। इसी दौरान कई संदिग्ध तथ्य सामने आने लगे।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: चांदी ₹802 महंगी होकर ₹2.55 लाख के पार, सोने में ₹71 की गिरावट; इस साल गोल्ड में ₹18 हजार की तेजी

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में बच्चा अपने पिता के साथ कार में जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस का शक पिता पर गहराने लगा। आसपास के बच्चों से पूछताछ में भी यही जानकारी सामने आई। इससे जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई।

पूछताछ में पिता करता रहा गुमराह

जांच पड़ताल में पुलिस को मृतक के पिता पर संदेह हुआ। शक के आधार पर जब पुलिस ने पिता से सख्ती से पूछताछ की तो वह बार-बार वह बयान बदलता रहा। उसने पहले बताया कि बच्चा अपने दोस्त के पास है। बाद में उसकी बातों में विरोधाभास सामने आया। लगातार गुमराह करने की कोशिशों ने पुलिस का शक और मजबूत कर दिया। आखिर में सच्चाई सामने आई। 

ये भी पढ़ें: El Nino Alert..! 2026 में होगा Super El Nino अलर्ट, 9 मई के बाद बदलेगा मौसम, बढ़ेगी भीषण गर्मी आएंगा तूफान

तालाब में मिला मासूम का शव

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बच्चे का शव सिरसा गांव के पास एक तालाब में मिला है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद किया। जांच में पता चला कि हत्या के बाद शव को पानी में फेंका गया था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पिता ने संपत्ति विवाद में परिवार को फंसाने की योजना बनाई थी। इसी साजिश के तहत उसने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts