Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sunita Ahuja :गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में फिर आया भूचाल! सुनीता बोलीं- ‘वो अच्छे बेटे हैं, पति नहीं…’

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में एक बार फिर हलचल मच गई है। सुनीता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने दिल का दर्द जाहिर करते हुए कहा कि गोविंदा एक अच्छे बेटे और पिता हैं, लेकिन पति के रूप में वो नाकाम हैं।
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में फिर आया भूचाल! सुनीता बोलीं- ‘वो अच्छे बेटे हैं, पति नहीं…’
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की सबसे हसीन जोड़ियों में शुमार गोविंदा और सुनीता आहूजा एक बार फिर चर्चा में हैं। गोविंदा की रियल लाइफ में ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में अपने दिल की बात कही जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। उन्होंने साफ कहा कि 'गोविंदा अच्छे बेटे हैं, अच्छे पिता हैं, लेकिन पति के रूप में फेल हैं।'

    तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता का बयान

    पिछले कुछ महीनों से गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें लगातार चर्चा में थीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर कुछ नहीं कहा था। अब सुनीता ने इंटरव्यू में कहा कि 'गोविंदा एक अच्छे पिता हैं, अच्छे बेटे हैं, लेकिन अच्छे पति नहीं हैं। मैं अगले जन्म में उन्हें अपना पति नहीं बनाना चाहती।'

    उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने गोविंदा से साफ कह दिया है कि अगले जन्म में तू मेरा बेटा बनकर पैदा होना, क्योंकि पति के रूप में तू मुझे नहीं चाहिए।' उनका ये बयान सुनकर फैंस हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इस पर जमकर बहस छिड़ गई है।

    सुपरस्टार की पत्नी होना आसान नहीं : सुनीता

    सुनीता ने आगे साफ कहा कि 'एक सुपरस्टार की पत्नी होना आसान नहीं होता। हीरो की वाइफ बनने के लिए बहुत कुछ सहना पड़ता है। वो अपनी पत्नी से ज्यादा वक्त हीरोइनों के साथ बिताते हैं। ये सब झेलने में सालों लगते हैं और मैंने इसे समझने में 38 साल लगाए हैं।'

    'जवानी में हर इंसान गलती करता है, लेकिन अब वक्त परिवार को वक्त देने का है।' ये शब्द है गोविंदा की पत्नी के जहां सुनीता ने यह भी माना कि दोनों ने रिश्ते में गलतियां कीं। उन्होंने बताया कि 'अब उनकी बेटी टीना और बेटा यश ही उनकी दुनिया हैं।'

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts