Naresh Bhagoria
6 Feb 2026
वहीं एक अन्य ट्वीट में नियाज खान ने लिखा था कि कश्मीर फाइल्स की कमाई 150 करोड़ तक पहुंच गई है। लोगों ने कश्मीरी ब्राह्मणों की भावनाओं को काफी सम्मान दिया है। मैं फिल्म निर्माता को तब इज्जत दूंगा, जब वे फिल्म की सारी कमाई कश्मीरी पंडितों के बच्चों की शिक्षा और उनके लिए घर बनाने के लिए ट्रांसफर कर दें। ये एक महान चैरिटी होगी।
नियाज खान ने आज भी 2 ट्वीट कर लिखा है कि आमिर खान ने सभी को फिल्म देखने की सलाह दी लेकिन उन्होंने विवेक अग्निहोत्री से ब्राह्मणों पर पैसा खर्च करने का अनुरोध नहीं किया। शायद वे अपने ही करियर को लेकर डरते हैं। पठान होते हुए भी हम उनकी आंखों में गहरा भय देख सकते हैं। कृपया वो पैसा आप ब्राह्मणों पर खर्च करें, जो आपने दंगल से कमाए हैं। आपको बहादुर बनना चाहिए।
नियाज ने आगे ट्वीट में लिखा है मेरे पठान समुदाय के बॉलीवुड सुपरस्टार केवल स्क्रीन पर हीरो हैं, व्यक्तिगत रूप से नहीं, पैसा उनकी मुख्य प्रेरणा है। मेरे हीरो सोनू सूद, नाना पाटेकर हैं। मुझे फिल्मी पर्दे पर असली पठान हीरो नहीं नकली हीरो पसंद हैं। बहादुर बनो और सोनू सूद की तरह चैरिटी का काम करो।
ये भी पढ़ें - मप्र राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग की कार्यशाला का शुभारंभ, CM बोले- हमारा लक्ष्य है सामाजिक न्याय लेकिन…