PlayBreaking News

खरगोन जिले के कसरावद में एएसआई रविंद्र गुरू को किसान से रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

जान से मारने की धमकी देने की शिकायत के निपटारे के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, नहीं देने पर जेल भेजने की दे रहा था धमकी, रिश्वत की पहली किश्त 7 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार
Follow on Google News
खरगोन जिले के कसरावद में एएसआई रविंद्र गुरू को किसान से रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खरगोन। जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले के निपटारे के बदले रिश्वत ले रहे खरगोन जिले के कसरावद थाने के कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक राजेश गुरु को लोकायुक्त पुलिस ने कसरावद बस स्टैंड पर घेराबंदी करके रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

    तहसील भगवानपुरा के किसान ने इंदौर आकर की शिकायत

    लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर राजेश सहाय के अनुसार फरियादी किसान श्यामलाल उपाध्याय पिता मांगीलाल उपाध्याय, उम्र 69 वर्ष, व्यवसाय खेतीबाडी, निवासी ग्राम चंदावड, तहसील भगवानपुरा, जिला खरगोन ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। रिश्वत नहीं देने पर केस दर्ज करने की धमकी दी जा रही थी। इस शिकायत का सत्यापन करवाने पर सही पाई गई। इसमें 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी, जिसमें मोलभाव करके पहली किश्त 7 हजार रुपए देना तय हुआ।  

    जान से मारने की धमकी की शिकायत पर मांगी रिश्वत

    फरियादी कियान के खिलाफ कसरावद निवासी राजेश बागदरे ने पुलिस थाना कसरावद में जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत की थी। आवेदक के विरुद्ध थाना कसरावद में की गई इसी शिकायत के निराकरण के बदले आरोपी कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार गुरू ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांगी थी। एएसआई ने किसान को धमकाया था कि अगर रिश्वत नहीं दी गई तो केस कायम करके जेल भिजवा देगा। 

    ट्रैप टीम ने रिश्वतखोर को पकड़ने घेराबंदी की

    इस शिकायत के सही पाए जाने पर लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने ट्रैप टीम का गठन किया, जिसमें कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, विवेक मिश्रा आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक शिवप्रकाश पाराशर और आशीष नायडू थे। इस टीम ने पहले से तय होने के बाद फरियादी किसान को रिश्वत देने भेजा और कसरावद बस स्टैंड की घेराबंदी कर ली। 

    कसरावद बस स्टैंड पर रिश्वत लेते पकड़ा गया

    फरियादी किसान से जैसे ही 7 हजार रुपए रिश्वत ली गई, वैसे ही ट्रैप टीम ने आरोपी कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार गुरू पिता स्व. दत्तात्रय गुरू उम्र 55 वर्ष, पुलिस थाना कसरावद जिला खरगोन वर्तमान निवासी पुलिस थाना कसरावद परिसर मूल निवासी- माता चौक जसवाडी रोड खण्डया को रंगे हाथों गिरफ्Þतार कर लिया। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अतर्गत कार्यवाही की गई। 

    रिश्वतखोेरों के खिलाफ शिकायत के लिए अपील 

    महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय ने आमजन से अपील की है कि कोई अधिकारी/ कर्मचारी या जनप्रतिनिधि रिश्वत मांगें तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में आकर या दूरभाष पर भी सम्पर्क करके शिकायत कर सकते है।
    कार्यालय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर, मध्यप्रदेश
    दूरभाष- 0731-2533160
                0731-2430100
    पता- मोती बंगला, एमजी रोड इंदौर-452007

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts