PlayBreaking News

प्रभु राम जन्मोत्सव :श्री राम नवमी पर आज चित्रकूट में जगमगाएंगे 21 लाख दीप

भगवान श्रीराम के प्राकट्य उत्सव रामनवमी पर शुक्रवार को चित्रकूट में  गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरी नगरी 21 लाख दीपों से जगमग होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।
Follow on Google News
श्री राम नवमी पर आज चित्रकूट में जगमगाएंगे 21 लाख दीप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चित्रकूट। रामनवमी पर पावन नगरी रोशनी से सराबोर होगी। यह रोशनी 21 लाख झिलमिल दीपों की होगी। यह नजारा देखते ही बनेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित भरत घाट और राघव प्रयाग घाट रहेंगे, जहां 1.51 लाख दीप जलाने की विशेष योजना बनाई गई है। इस ऐतिहासिक आयोजन में करीब 45 सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल होने चित्रकूट पहुंचेंगे। वे भरत घाट पर आयोजित गंगा आरती में भाग लेकर दीप प्रज्ज्वलन करेंगे और आयोजन का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। 🪔

    भक्ति संगीत और सांस्कृतिक रंग

    चित्रकूट में इस अवसर पर भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। मंदाकिनी नदी के तट पर भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे मऊगंज की बघेली लोक गायिका स्नेहा मिश्रा की प्रस्तुति से होगी। इसके बाद ग्वालियर की तरुणा सिंह के निर्देशन में श्रीराम पर आधारित नृत्य नाटिका मंचित की जाएगी। वहीं उज्जैन के प्रसिद्ध शर्मा बंधु भजन संध्या में अपनी मधुर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

    8 जोन में व्यवस्था, एक साथ जलेंगे दीप

    आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे चित्रकूट क्षेत्र को 8 जोन में विभाजित किया गया है। एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर के अनुसार, सभी घाटों और प्रमुख स्थलों पर एक ही समय शाम 7 बजे दीप जलाने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर समन्वय सुनिश्चित किया गया है। घाटों और मंदिरों को आकर्षक सजावट व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। इस भव्य आयोजन के माध्यम से चित्रकूट अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को एक बार फिर राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करेगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts