Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गोरखपुर में पूर्व पार्षद की हत्या :सुबह टहलने निकले थे, रास्ते में घेरा; गांव में दहशत

गोरखपुर के बरगदवा गांव में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की सुबह टहलने के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी गई। छह हमलावरों ने पहले चाकू से हमला किया, फिर गोलियां बरसाईं। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर संदिग्धों को हिरासत में लिया है, पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
सुबह टहलने निकले थे, रास्ते में घेरा; गांव में दहशत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में मंगलवार सुबह पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। गांव के मुख्य रास्ते पर पहुंचते ही छह हमलावरों ने उन्हें घेर लिया।

    पहले चाकू से हमला, फिर गोलियों की बौछार

    हमलावरों ने पहले उन पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उनके सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    खेत जा रहे लोगों ने दी सूचना

    सुबह खेत पर जा रहे लोगों ने राजकुमार को लहूलुहान हालत में देखा और तुरंत परिवार को खबर दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

    परिजन उन्हें बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    Breaking News

    इलाके में पुलिस तैनात

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गांव में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे भी बरामद किए हैं।

    कुछ संदिग्ध हिरासत में, पुरानी रंजिश का शक

    पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के फोन की जानकारी भी खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है।

    पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में टीमें बना दी गई हैं। आसपास के कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts