शादी खर्च के लिए ड्राइवर ने लगाया मालिक को चुना... दोस्त के साथ मिलकर लूटे 9.70 लाख, पुलिस ने किया पर्दाफाश

शादी खर्च के लिए ड्राइवर ने लगाया मालिक को चुना... दोस्त के साथ मिलकर लूटे 9.70 लाख, पुलिस ने किया पर्दाफाश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कारोबारी के ड्राइवर ने अपने ही मालिक को लूटने के लिए झूठी कहानी रच डाली। ड्राइवर ने दावा किया कि चार बदमाशों ने उससे रुपयों से भरा बैग लूट लिया। हालांकि, चिलुआताल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जब जांच शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला। पुलिस ने ड्राइवर और उसके साथी को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया है।

    बदमाशों ने लूटे पैसे, रची कहानी

    बता दें कि, यह घटना बुधवार रात की है। महराजगंज के फरेंदा निवासी कारोबारी आशीष चौधरी का ड्राइवर टुन्नू प्रजापति बीआरडी मेडिकल कॉलेज से रुपए लेकर लौट रहा था। पुलिस को उसने बताया कि चिउंटहा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार रोककर शीशा तोड़ा और रुपयों से भरा बैग लूट लिया।

    कैसे हुआ मामले का खुलासा?

    शिकायत के मुताबिक पुलिस को मौके पर न तो संघर्ष के निशान मिले और न ही ड्राइवर के बयान से कुछ मैच कर रहा था। जिससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई।

    शादी के लिए की चोरी

    पुलिस की कड़ी पूछताछ में ड्राइवर टुन्नू प्रजापति ने सच कबूल कर लिया। उसने बताया कि मई में उसकी शादी तय है और उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। 4 साल से कारोबारी का ड्राइवर होने के कारण उसे पैसों के लेन-देन की पूरी जानकारी थी। टुन्नू ने मेडिकल कॉलेज से रकम उठाने के बाद सीधे अपने जिम संचालक दोस्त जयनाथ सिंह को बैग सौंप दिया और खुद चिउटहा पहुंचकर लूट की झूठी सूचना दी। 

    9.70 लाख रुपए बरामद 

    एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके घर से 9.70 लाख रुपए की पूरी रकम बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts