Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Amit Shah Gopalganj Rally:गोपालगंज में RJD पर गरजे अमित शाह, बोलें- राजद लौटी तो बिहार में वापिस आ जाएगा....

गोपालगंज में RJD पर गरजे अमित शाह, बोलें- राजद लौटी तो बिहार में वापिस आ जाएगा....
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को गोपालगंज दौरे पर संबोधन करना था, लेकिन खराब मौसम के चलते वे नहीं पहुंच सके, जिसके बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने RJD पर निशाना साधते हुए निंदा की। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई साधु यादव का जिक्र करते हुए राज्य के लोगों से कहा.. कि अगर राजद सत्ता में लौटा तो ‘जंगल राज’ वापस आ जाएगा।

    साधू, यादव पर फूटा गुस्सा

    संबोधन में शाह बोले- ‘गोपालगंज के लोगों ने 2002 के बाद से कभी भी राजद को वोट नहीं दिया। मुझे यकीन है कि वे इस रुझान को जारी रखेंगे। आगे वे बोले साधु यादव के कारनामों को गोपालगंज के लोगों से बेहतर कोई नहीं जानता.’ गोपालगंज से विधायक और सांसद रह चुके साधु यादव अपनी बहन राबड़ी देवी के राज्य की मुख्यमंत्री रहते काफी प्रभावशाली माने जाते थे। उन पर लगे आरोपों में से एक आरोप 1999 में राबड़ी देवी की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती की शादी के दौरान एक शोरूम से कारों को जबरन उठा ले जाने का भी था। इस घटना का जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक रैली में किया था, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।

    'राजग' के घोषणापत्र पर कहा

    गृह मंत्री अमित शाह ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से एक दिन पहले जारी घोषणापत्र में किए गए वादों को भी दोहराया। वे बोले, ‘घोषणापत्र में दो प्रमुख बातें हैं, एक किसानों के लिए और एक महिलाओं के लिए, जिसे मैं दोहराना चाहता हूं। हाल ही में, नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी ने 1.41 करोड़ ‘जीविका दीदियों’ के खातों में 10,000 रुपये जमा किए हैं। वे सभी जीविका दीदियों को अलग-अलग तरीकों से दो लाख तक भेजेंगे.'

    इसके साथ ही गृह मंत्री ने पीएम की योजना को बताते हुए कहा, 'हम बिहार के 27 लाख किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये देते हैं। अब, हम इसमें 3,000 रुपये जोड़कर 9,000 रुपये देंगे।’ शाह ने यह भी कहा कि राज्य की सभी चीनी मिल अगले पांच सालों में दोबारा खोल दी जाएंगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts