PlayBreaking News

VIDEO : उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में लोड सेना के ट्रक में लगी आग, हाईटेंशन लाइन से कवर टकराने के कारण उठा धुंआ

Follow on Google News
VIDEO : उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में लोड सेना के ट्रक में लगी आग, हाईटेंशन लाइन से कवर टकराने के कारण उठा धुंआ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। रविवार सुबह उज्जैन रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास आर्मी की स्पेशल मालगाड़ी में लदा एक ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। ट्रक से उठते धुएं को देखकर तुरंत ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया गया। घटना के समय ट्रेन में सेना के ट्रक और अन्य वाहन लदे हुए थे। रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की तेज कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

    Uploaded media

    हाईटेंशन लाइन से कपड़े में लगी आग

    जानकारी के अनुसार, भोपाल से जोधपुर जा रही इस स्पेशल मालगाड़ी में सेना के करीब एक दर्जन ट्रक और अन्य वाहन लदे थे। सुबह करीब 9.30 बजे उज्जैन यार्ड के पास सेना के जवानों ने देखा कि एक ट्रक से धुआं उठ रहा है। तुरंत उज्जैन स्टेशन प्रबंधन को सूचना दी गई। जांच में पता चला कि ट्रक को ढकने के लिए डाला गया कपड़ा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया, जिसके कारण कपड़े में आग लग गई। आग धीरे-धीरे ट्रक तक पहुंचने लगी।

    Twitter Post

    20 मिनट में आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं

    सूचना मिलते ही रेलवे और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड को भी तुरंत बुलाया गया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही सेना के वाहनों को कोई बड़ा नुकसान हुआ।

    मालगाड़ी की ऊंचाई घटाई

    आरपीएफ टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि आग लगने से 2 नंबर लाइन की ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन) टूट गई थी। इसके कारण मालगाड़ी को अस्थाई रूप से यार्ड में रोककर उसकी ऊंचाई कम की गई। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित तरीके से आगे रवाना किया गया।

    रतलाम रेल मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि घटना के समय प्लेटफॉर्म पर कोई अन्य ट्रेन खड़ी नहीं थी। रेलवे टीम ने तुरंत एक्शन लिया और आग को फैलने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि यह हादसा ट्रक को ढकने वाले कपड़े के ऊपरी तार से टकराने के कारण हुआ।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts