Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, सोना 1.04 लाख के पार, बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए नए दाम

सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। 01 सितंबर को सोना और चांदी अपने आलटाइम हाई पर पहुंच गए है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को सोना 2,404 रुपए बढ़कर 1,04,792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, सोना 1.04 लाख के पार, बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए नए दाम
gold
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 01  सितंबर को दोपहर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं, चांदी ने भी अब तक का नया रिकॉर्ड बनाया।

    10 ग्राम सोना 1,04,792 रुपए

    01 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,04,792 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। यानी सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में सोना 3,396 रुपए महंगा हो गया। 22 अगस्त को एमसीएक्स पर 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,00,384 रुपए था। 29 अगस्त को यह 1,03,780 रुपए तक पहुंचा। महीने के अंतिम कारोबारी दिन सोना 1,04,090 रुपए के रिकॉर्ड लेवल तक चढ़ गया।

    चांदी 1,23,250 रुपए किलो पर

    सोमवार को चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,23,250 रुपए प्रति किलो हो गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि, पिछले हफ्ते चांदी में गिरावट भी देखी गई थी। 28 अगस्त को चांदी का भाव 1,20,000 रुपए किलो था। 29 अगस्त को यह 1,000 रुपए टूटकर 1,19,000 रुपए पर आ गई थी।

    जानकारों का अनुमान

    बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के टैरिफ और भू-राजनैतिक तनाव की वजह से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। डिमांड लगातार बढ़ रही है। इस साल सोना 1,08,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी 1,30,000 रुपए किलो के स्तर तक पहुंच सकती है।

    अगस्त में दिखा उतार-चढ़ाव

    पूरा अगस्त महीना सोने-चांदी के लिए बेहद रोमांचक रहा। 1 अगस्त को एमसीएक्स पर सोना 99,754 रुपए प्रति 10 ग्राम था। शुरुआती हफ्ते में ही यह 1 लाख रुपए के पार चला गया। 19 अगस्त को अचानक गिरकर 98,696 रुपए पर आ गया। फिर तेजी लौट आई और अगस्त के अंत तक सोना 1,04,090 रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।

    जनवरी से अब तक का सफर

    1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अब तक इसमें 28,630 रुपए की बढ़त हो चुकी है और यह 1,04,792 रुपए पर पहुंच गया है। चांदी भी इस साल 37,233 रुपए बढ़कर 86,017 से 1,23,250 रुपए किलो तक पहुंच गई है। 

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts