गोधरा कांड के 14 गवाहों की सुरक्षा हटी : केंद्र सरकार का फैसला, SIT की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। गुजरात के गोधरा कांड के 14 गवाहों की सुरक्षा हटा दी गई है। यह फैसला केंद्र सरकार की ओर से लिया गया है। गृह मंत्रालय ने विशेष जांच दल (SIT) की सिफारिश पर यह कदम उठाया है। इन गवाहों को पहले सीआईएसएफ (CISF) के 150 जवानों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही थी, लेकिन अब उन्हें सुरक्षा कवर से हटा दिया गया है।
SIT की रिपोर्ट के आधार पर हुआ फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोधरा कांड की जांच कर रही एसआईटी ने 10 नवंबर 2023 को गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी थी। इसमें गवाहों की सुरक्षा हटाने की सिफारिश की गई थी। मंत्रालय ने इस सिफारिश को स्वीकार करते हुए 14 गवाहों की सुरक्षा हटा दी है।किन गवाहों की सुरक्षा हटी?
जिन 14 लोगों की सुरक्षा हटाई गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं:- हबीब रसूल सय्यद
- अमीनाबेन हबीब रसूल सय्यद
- अकीलाबेन यासीनमिन
- सैय्यद यूसुफ भाई
- अब्दुलभाई मरियम अप्पा
- याकूब भाई नूरान निशार
- रजकभाई अख्तर हुसैन
- नजीमभाई सत्तार भाई
- माजिदभाई शेख यानुश महामद
- हाजी मयुद्दीन
- समसुद्दीन फरीदाबानू
- समदुद्दीन मुस्तफा इस्माइल
- मदीनाबीबी मुस्तफा
- भाईलालभाई चंदूभाई राठवा












