गोवा नाइट क्लब अग्निकांड :हाथों में हथकड़ी… थाईलैंड से सामने आई लूथरा ब्रदर्स की पहली तस्वीर

गोवा के बर्च नाइट क्लब हादसे में फरार चल रहे मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। पहली तस्वीर में दोनों हथकड़ी लगाए और पासपोर्ट पकड़े दिखाई दिए। इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस और पासपोर्ट सस्पेंशन के बाद थाईलैंड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। अब दोनों को जल्द भारत लाया जाएगा।
हाथों में हथकड़ी… थाईलैंड से सामने आई लूथरा ब्रदर्स की पहली तस्वीर
थाईलैंड पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में लिया।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। गोवा के चर्चित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा अब थाईलैंड पुलिस की हिरासत में हैं। ये दोनों भाई 6 दिसंबर 2025 की रात क्लब में लगी आग के बाद भारत से फरार हो गए थे, जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हुई। इस मामले में भारत सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाई की गई थी और इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। अब थाईलैंड से तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों भाई हथकड़ी और पासपोर्ट थामे हुए दिखाई दे रहे हैं।

    इस घटना के बाद, Goa Birch Nightclub Owners Thailand Arrest की खबर पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। भारतीय अधिकारी अब तेजी से दोनों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं।

    थाईलैंड में हिरासत की तस्वीरें और कार्रवाई

    थाईलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया है और तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में दोनों हथकड़ी पहने और पासपोर्ट थामे खड़े दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद उनका थाईलैंड में रहना गैरकानूनी हो गया था। थाईलैंड सरकार ने भारत के अनुरोध पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया।

    गौरव लूथरा

    गौरव लूथरा

    भारत लाने की प्रक्रिया

    भारतीय अधिकारियों की टीम थाईलैंड के लिए रवाना हो चुकी है और 24 घंटे के भीतर लूथरा ब्रदर्स को भारत लाने का प्रयास शुरू होगा। भारत आने के बाद गोवा पुलिस दोनों को हिरासत में लेगी और आगजनी मामले की कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

    सौरभ लूथरा

    सौरभ लूथरा

    आग लगने की घटना के बारे में जानें

    गोवा के अरपोरा में स्थित बर्च नाइट क्लब में 6-7 दिसंबर 2025 की रात आग लग गई, जिससे 25 लोगों की मौत हो गई। जांच में पता चला कि घटना के समय दोनों भाई फुकेट के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर चुके थे।

    घटना की टाइमलाइन:

    11:45 PM: क्लब में आग लगी।

    12:04 AM: फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची।

    1:17 AM: लूथरा ब्रदर्स ने फ्लाइट टिकट बुक किए।

    5:30 AM: फ्लाइट से थाईलैंड रवाना।

    यह भी देखें: थाईलैंड में लूथरा ब्रदर्स हिरासत में, इंटरपोल नोटिस और पासपोर्ट कैंसिल के बाद बड़ा एक्शन

    जमानत याचिका खारिज

    दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने दोनों की अंतरिम अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। गोवा पुलिस ने उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया। इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस और पासपोर्ट निलंबन के बाद थाईलैंड में हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस भी जांच में शामिल है, क्योंकि दोनों भाई और उनके मैनेजर दिल्ली के निवासी हैं।

    वहीं नॉर्थ गोवा जिला प्रशासन ने नाइट क्लब, होटल और पर्यटक स्थल पर आतिशबाजी पर बैन लगाया। पासपोर्ट एक्ट 1967 की धारा 10ए के तहत लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट सस्पेंड किए गए। राज्य और केंद्र सरकार की जांच टीम मामले पर लगातार काम कर रही है।

    यह भी देखें: लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट रद्द, जमानत अर्जी में बोले- हम मालिक नहीं हैं

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts