गोवा नाइट क्लब अग्निकांड :थाईलैंड में लूथरा ब्रदर्स हिरासत में, इंटरपोल नोटिस और पासपोर्ट कैंसिल के बाद बड़ा एक्शन

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में बड़ा मोड़। थाईलैंड पुलिस ने मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में लिया। 25 लोगों की मौत वाले बिर्च बाय रोमियो क्लब हादसे (Goa Nightclub Fire Case) के बाद दोनों भारत से भाग गए थे। इंटरपोल नोटिस और पासपोर्ट कैंसिल होने के बाद कार्रवाई तेज। अदालत ने जमानत देने से इनकार किया, अब दोनों की भारत वापसी की प्रक्रिया शुरू।
थाईलैंड में लूथरा ब्रदर्स हिरासत में, इंटरपोल नोटिस और पासपोर्ट कैंसिल के बाद बड़ा एक्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। Goa Nightclub Fire Case में बड़ा मोड़ आ गया है। गोवा के चर्चित बिर्च बाय रोमियो नाइटक्लब में लगी भयावह आग में 25 लोगों की मौत के बाद मामले के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स भारत से भागकर थाईलैंड पहुंच गए थे। लेकिन अब भारत के अनुरोध पर थाईलैंड पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। पासपोर्ट कैंसिल, इंटरपोल नोटिस और कूटनीतिक दबाव के बाद यह गिरफ्तारी इस केस की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

    पासपोर्ट कैंसिलेशन से फंसे लूथरा ब्रदर्स

    गोवा सरकार ने विदेश मंत्रालय को औपचारिक रूप से दोनों भाइयों के पासपोर्ट कैंसिल करने का अनुरोध भेजा था। जैसे ही पासपोर्ट रद्द हुए, वे थाईलैंड से आगे कहीं भाग नहीं सके। इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस आने के बाद उनके लोकेशन की पुष्टि होती रही। इसके बाद थाईलैंड पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

    सीएम प्रमोद सावंत ने साफ कहा था कि, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी, जांच हर पहलू से होगी।

    ये भी पढ़ें: लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट रद्द, जमानत अर्जी में बोले- हम मालिक नहीं हैं

    कोर्ट ने भी नहीं दी राहत- ‘witch-hunting’ का डर जताया

    लूथरा ब्रदर्स ने भारत लौटने से पहले कोर्ट में अंतरिम जमानत की मांग की थी। लेकिन अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया। उनकी ओर से कोर्ट में पेश वरिष्ठ वकील ने तर्क रखा कि, मेरे क्लाइंट भारत लौटना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ‘witch-hunting’ का डर है। अदालत ने याचिका पर विस्तृत सुनवाई गुरुवार के लिए तय की है।

    लूथरा ब्रदर्स

    लूथरा ब्रदर्स 

    भारत लौटेंगे या थाईलैंड में ही रहेंगे हिरासत में?

    पासपोर्ट रद्द होने, नोटिस जारी होने और हिरासत में लिए जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है क्या लूथरा ब्रदर्स भारत प्रत्यर्पित होंगे?

    अधिकारियों के अनुसार, कूटनीतिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इंटरपोल और विदेश मंत्रालय की भूमिका अहम होगी। जल्द ही दोनों को भारत लाया जा सकता है।

    कैसे हुआ अग्निकांड?

    6 दिसंबर की रात गोवा के अरपोरा स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेजी से फैली कि क्लब में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। इस हादसे में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

    अग्निशमन दल के अनुसार, क्लब में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई थी। आपातकालीन निकास के पर्याप्त रास्ते नहीं थे और क्लब के अंदर फायर सेफ्टी सिस्टम भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा था।

    ये भी पढ़ें: रोमियो क्लब पर बुलडोजर, लूथरा ब्रदर्स पर इंटरपोल नोटिस

    आरोपियों की भूमिकाएं

    1. सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा- मुख्य आरोपी

    क्लब के दो प्रमुख मालिक और सगे भाई, जो आग लगने के तुरंत बाद भारत छोड़कर फुकेट (थाईलैंड) भाग गए। इनके खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया। भारत सरकार ने उनका पासपोर्ट कैंसिल और सस्पेंड कर दिया। पासपोर्ट रद्द होते ही दोनों को फुकेट में हिरासत में ले लिया गया।

    2. अजय गुप्ता- एक अन्य मालिक हिरासत में

    दिल्ली निवासी अजय गुप्ता को पुलिस ने पकड़ा और साकेत कोर्ट में पेश किया। 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर उसे गोवा पुलिस को सौंप दिया गया है।

    3. सुरिंदर कुमार खोसला- चौथा मालिक

    ब्रिटिश नागरिक होने के कारण उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है।

    गिरफ्तारी से जांच पर क्या असर?

    लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी से केस के सबसे बड़े सवालों के जवाब मिल सकते हैं-

    • क्या क्लब में जानबूझकर सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई?
    • क्या क्षमता से अधिक भीड़ मौजूद थी?
    • फायर सेफ्टी को लेकर किसने लापरवाही की?

    गोवा पुलिस पहले ही क्लब मालिकों और कर्मचारियों के बीच की जिम्मेदारियों की जांच कर रही है।

    Breaking News

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts