चंदा मांगने के बहाने घर में घुसे और 15 साल की लड़की से गैंगरेप किया, वीडियो भी बनाया

पीड़ित लड़की रायसेन जिले की रहने वाली, भोपाल में बहन के घर रहने आई थी
रायसेन/ भोपाल। राजधानी में देहात के थाना गुनगा में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की रायसेन जिले की रहने वाली है। कुछ दिन पहले अपनी बहन के घर रहने आई थी। यहां चंदा मांगने के बहाने कुछ लड़के घर में घुसे और गैंगरेप किया। घटना का वीडियो भी बनाया। पीड़ित ने रायसेन के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद मामले को शून्य पर कायम करके गुनगा थाने भेजा गया है। गुनगा थाना प्रभारी रमेश राय के मुताबिक, लड़की रायसेन जिले के सांची की रहने वाली है। उसकी बहन की ससुराल गुनगा में है। कुछ दिनों से उसकी बहन की तबीयत खराब थी। इसलिए वह मदद के लिए आई थी। 12 सितंबर को दीदी-जीजाजी हमीदिया अस्पताल में थे। वह घर में अकेली थी। इस बीच बहन के पड़ोस में रहने वाला शैतान सिंह, दीपक और लीला किशन लोधी अपने दो साथियों के साथ गणेश उत्सव के लिए चंदा मांगने पहुंचे।

लड़की को घर में अकेला पाकर गैंगरेप किया

लड़की को घर में अकेला पाकर शैतान और दीपक ने उसे धमकाया और गैंगरेप किया। जबकि तीसरे आरोपी लीला किशन ने घटना का वीडियो बना लिया। आरोपी ने यह वीडियो अपने दोस्तों को भी दिखाया। गुनगा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल भी जब्त कर लिया है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts