PlayBreaking News

गाजियाबाद में महिला ने की लिव इन पार्टनर की हत्या:आत्महत्या दिखाने की रची साजिश, जानिए क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि एक महिला ने अपनी सगी बहन के साथ मिलकर अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, महिला ने यह कदम अपनी 13 वर्षीय बेटी की सुरक्षा को लेकर बनी आशंका के चलते उठाया।
Follow on Google News
आत्महत्या दिखाने की रची साजिश, जानिए क्या है पूरा मामला?
AI GENERATED IMAGE

गाजियाबाद। पुलिस की जांच में हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ है। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता थी, जिसके बाद उसने बहन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को सुनसान जगह पर फेंककर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश भी की गई। फिलहाल पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में जाकिर की हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर सबूत जुटाए गए। लगातार की गई पड़ताल के बाद पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

ये भी पढ़ें: क्या E20 पेट्रोल से खराब होगी आपकी कार? सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने बताई पूरी सच्चाई, बोली- अभी एक्सपेरिमेंट चल रहा है

बेटी की सुरक्षा को लेकर थी महिला को आशंका

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि वह कई वर्षों से जाकिर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसके साथ उसकी 13 वर्षीय बेटी भी रहती थी। किरण का आरोप है कि पिछले कुछ समय से जाकिर उसकी बेटी पर गलत नजर रखने लगा था। इसी वजह से उसे लगातार किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। 

Breaking News

बहन के साथ मिलकर बनाई हत्या की योजना

आरोपी महिला ने अपनी सगी बहन के साथ मिलकर जाकिर की हत्या की प्लानिंग बनाई। योजना के अनुसार दोनों ने जाकिर को कार में बैठाया और सुनसान रास्ते की ओर ले गईं। वहां पहले गमछे से उसका गला घोंटा गया, इसके बाद डंडे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने शव को दूसरी जगह फेंक दिया।

ये भी पढ़ें: Anant Ambani@Tirupati : तिरुपति देवस्थानम को अनंत अंबानी ने दान की 27.5 करोड़ की 25 इलेक्ट्रिक बसें

पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने मामले को आत्महत्या जैसा दिखाने का प्रयास किया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि जांच के दौरान साक्ष्यों ने पूरे घटनाक्रम की परतें खोल दीं। पुलिस की सघन जांच और पूछताछ के बाद हत्या की पूरी साजिश उजागर हो गई और दोनों आरोपी कानून के शिकंजे में आ गईं।

हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद, जांच जारी

दोनों आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और गमछा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल इस हत्याकांड में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts