PlayBreaking News

क्या E20 पेट्रोल से खराब होगी आपकी कार?सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने बताई पूरी सच्चाई, बोली- अभी एक्सपेरिमेंट चल रहा है

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने बताया कि पेट्रोल में 20% एथेनॉल (E20) मिलाने की योजना अभी प्रयोग के चरण में है और इसके पूरे नतीजे अगले साल तक सामने आएंगे। सरकार ने कहा कि E20 सुरक्षित है, जबकि BPCL की याचिका पर कोर्ट ने नोटिस जारी कर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया।
Follow on Google News
सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने बताई पूरी सच्चाई, बोली- अभी एक्सपेरिमेंट चल रहा है

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने (E20) की योजना अभी भी एक प्रयोग (Experiment) के तौर पर चल रही है और इसका वाहनों पर वास्तविक प्रभाव अगले साल तक स्पष्ट हो सकेगा।

हालांकि सरकार ने यह भी साफ किया कि E20 नीति में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि अब तक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है जिससे साबित हो कि E20 पेट्रोल से वाहनों के इंजन को नुकसान पहुंचता है।

दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर यथास्थिति (Status Quo) बनाए रखने का निर्देश दिया है और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की याचिका पर नोटिस जारी किया है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला एथेनॉल सप्लाई के आवंटन से जुड़ा है। विन्प डिस्टिलरीज एंड शुगर प्राइवेट लिमिटेड ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उसकी सालाना उत्पादन क्षमता लगभग 9.90 करोड़ लीटर है, लेकिन वर्ष 2025-26 के लिए उसे केवल 3.92 करोड़ लीटर एथेनॉल की सप्लाई का ऑर्डर मिला, जबकि कंपनी ने 9.26 करोड़ लीटर की बोली लगाई थी। कर्नाटक हाईकोर्ट ने तेल कंपनियों (OMCs) को कंपनी की मांग पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया था। इसी आदेश को BPCL ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कहा कि-

  • E20 ब्लेंडिंग प्रोग्राम अभी प्रयोग के चरण में है।
  • इसके पूरे नतीजे अगले वर्ष तक सामने आएंगे।
  • फिलहाल E20 नीति में बदलाव की कोई योजना नहीं है।
  • एथेनॉल का आवंटन मांग और उपलब्धता के आधार पर घट-बढ़ सकता है।
  • मौजूदा सप्लाई नीति जारी रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अलग-अलग हाईकोर्ट में इस मुद्दे से जुड़ी कई याचिकाएं लंबित हैं, जिससे राष्ट्रीय नीति प्रभावित हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या आदेश दिया?

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही अदालत ने BPCL की याचिका पर नोटिस जारी कर मामले में जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि BPCL ने पहले हाईकोर्ट की खंडपीठ का रुख क्यों नहीं किया। सरकार ने दलील दी कि देशभर के कई हाईकोर्ट में इसी तरह के मामले लंबित हैं और अलग-अलग फैसलों से राष्ट्रीय नीति प्रभावित हो सकती है।

Featured News

क्या E20 पेट्रोल पुरानी गाड़ियों के लिए नुकसानदायक है?

देशभर में लंबे समय से यह बहस चल रही है कि E20 पेट्रोल पुराने वाहनों के इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस पर असर डाल सकता है। इस पर सरकार ने अदालत में साफ कहा कि अब तक ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है, जिससे साबित हो कि E20 पेट्रोल से वाहनों को मैकेनिकल नुकसान होता है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि E20 पेट्रोल भरवाने से वाहन का बीमा (Insurance) भी प्रभावित नहीं होगा। हालांकि सरकार ने यह जरूर माना कि पूरे प्रोजेक्ट का विस्तृत मूल्यांकन अगले वर्ष तक पूरा होगा।

क्या है E20 पेट्रोल और एथेनॉल?

एथेनॉल एक जैव ईंधन (Bio Fuel) है, जिसे मुख्य रूप से गन्ना, मक्का और अन्य कृषि उत्पादों या कृषि अवशेषों से तैयार किया जाता है। इसे पेट्रोल में मिलाकर ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। वर्तमान में देशभर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर E20 यानी 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा भारत में फ्लेक्स फ्यूल (E85) और लगभग 100 प्रतिशत एथेनॉल वाला E100 ईंधन भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जा रहा है।

भारत में एथेनॉल आधारित ईंधन के प्रकार

ईंधन

मिश्रण

उपयोग

E20

20% एथेनॉल + 80% पेट्रोल

वर्तमान में देशभर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध

Flex Fuel (E85)

85% एथेनॉल + 15% पेट्रोल

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए, चुनिंदा शहरों में

E100

लगभग 100% एथेनॉल

सरकार ने नियामकीय मंजूरी दी, सीमित उपयोग

सरकार E20 योजना क्यों लागू कर रही है?

सरकार का कहना है कि इस योजना के कई बड़े फायदे हैं।

1. कच्चे तेल के आयात में कमी

भारत अपनी पेट्रोलियम जरूरतों का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है। एथेनॉल ब्लेंडिंग से आयात कम होगा।

2. विदेशी मुद्रा की बचत

सरकार के मुताबिक इस योजना से अब तक 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी मुद्रा बचाई जा चुकी है।

3. किसानों की आय बढ़ेगी

गन्ना, मक्का और अन्य कृषि उत्पादों से एथेनॉल बनने के कारण किसानों को अतिरिक्त बाजार मिलेगा।

4. प्रदूषण कम होगा

एथेनॉल मिश्रित ईंधन कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद करता है, जिससे पर्यावरण को फायदा मिलता है।

5. ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी

देश की पेट्रोल और कच्चे तेल पर निर्भरता धीरे-धीरे कम होगी।

Breaking News

दुनिया के किन देशों में इस्तेमाल हो रहा है E20?

सरकार के अनुसार कई देशों में वर्षों से एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का सफल उपयोग हो रहा है।

देश

स्थिति

अमेरिका

बड़े स्तर पर उपयोग

ब्राजील

सबसे सफल मॉडल

जापान

एथेनॉल मिश्रित ईंधन का इस्तेमाल

2030 तक सरकार का क्या है लक्ष्य?

भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित समय से 5 वर्ष पहले ही हासिल कर लिया। 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में E20 पेट्रोल की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। अब सरकार ने 2030 तक पेट्रोल में 30 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य तय किया है।

E20 योजना की टाइमलाइन

वर्ष

प्रमुख उपलब्धि

2025-26

देशभर में E20 सप्लाई का विस्तार

1 अप्रैल 2026

पूरे भारत में E20 पेट्रोल उपलब्ध

2026

सुप्रीम कोर्ट में E20 नीति पर सुनवाई

2027

प्रयोग के प्रभावों की विस्तृत रिपोर्ट आने की उम्मीद

2030

पेट्रोल में 30% एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य

वाहन मालिकों की प्रमुख चिंताएं

चिंता

सरकार का जवाब

क्या पुरानी गाड़ियों का इंजन खराब होगा?

ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं

क्या माइलेज कम होगा?

अभी ठोस निष्कर्ष उपलब्ध नहीं

क्या इंश्योरेंस क्लेम प्रभावित होगा?

नहीं

क्या E20 पूरी तरह सुरक्षित है?

सरकार का दावा- हां

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts