गौतम गंभीर ने पिच क्यूरेटर को दिखाए तेवर, ओवल टेस्ट से पहले तगड़ा ड्रामा, तीखी बहस का VIDEO VIRAL

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांचवें टेस्ट से पहले ओवल ग्राउंड पर प्रैक्टिस के दौरान एक दिलचस्प घटना सामने आई। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पिच की स्थिति को लेकर पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस पर भड़क गए।
गौतम गंभीर ने पिच क्यूरेटर को दिखाए तेवर, ओवल टेस्ट से पहले तगड़ा ड्रामा, तीखी बहस का VIDEO VIRAL
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांचवें टेस्ट से पहले ओवल ग्राउंड पर प्रैक्टिस के दौरान एक दिलचस्प घटना सामने आई। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पिच की स्थिति को लेकर पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस पर भड़क गए। वायरल वीडियो में गंभीर गुस्से में नजर आ रहे हैं और उन्हें उंगली दिखाते हुए चेतावनी देते भी देखा गया।

    बीच-बचाव में आए बल्लेबाजी कोच

    गंभीर और क्यूरेटर के बीच जब बहस बढ़ने लगी तो टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बीच-बचाव किया। हालांकि बहस किस मुद्दे पर हुई, इसकी साफ जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

    Twitter Post

    ओवल टेस्ट भारत के लिए निर्णायक

    भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के ओवल मैदान में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत ने अब तक केवल एक मैच जीता है, दो में हार मिली है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। अगर भारत को यह सीरीज ड्रॉ करनी है, तो ओवल में जीत बेहद जरूरी हो गई है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts