PlayBreaking News

भारतीय टीम को BCCI का बड़ा तोहफा :131 करोड़ प्राइज मनी का किया ऐलान, X पोस्ट पर दी जानकारी

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के विनिंग सेलिब्रेशन के कई फोटोज देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक खास फोटोशूट चर्चा में है। सूर्यकुमार यादव गुजरात के अडालज नी वाव में टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ फोटोशूट करते नजर आए।
Follow on Google News
131 करोड़ प्राइज मनी का किया ऐलान, X पोस्ट पर दी जानकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरे एडिशन में और कुल अपना तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। भारत के इस शानदार प्रदर्शन की चारो तरफ जमकर तारीफ हो रही है। पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर कई नेता और बॉलीवुड स्टार्स भी खिलाड़ियों की शानदार विक्ट्री पर गर्व जता रहे हैं। वहीं आज BCCI ने टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए 131 करोड़ प्राइज मनी का ऐलान किया है। 

    यह भी पढ़ें: धोनी से लेकर सचिन : कुछ यूं जाहिर की चैंपियन बनने की खुशी, इन खिलाड़ियों की जमकर हुई तारीफ

    BCCI ने प्लेयर्स, कोचिंग स्टॉफ और चयनकर्ताओं को दी बधाई 

    BCCI ने फाइनल में टीम के शानदार प्रदर्शन पर गर्व जताया है। बोर्ड सेक्रेटरी देवजीत सैकया ने इस जीत पर बेहद खुश दिखे, बोर्ड ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है और इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी है। बोर्ड ने आगे कहा कि भारतीय टीम ऐसी पहली टीम बनी है जिसने तीसरी बार ICC टी- 20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

    Twitter Post

    जिससे टीम इंडिया अब इस फॉर्मेट की सबसे सफल टीम के रूप में जगह बनाने में कामयाब हुई है। बोर्ड भविष्य में भी टीम से ऐसे प्रदर्शन की कामना करते हैं, बोर्ड ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टॉफ और सिलेक्टर्स को इस गौरवशाली जीत के लिए बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 : सेमीफाइनल-फाइनल के 'धुरंधर' संजू सैमसन को केरल सरकार करेगी सम्मानित

    भारत के टी-20 वर्ल्ड में सर्वाधिक 3 खिताब

    अहमदाबाद जीत के साथ ही भारत ऐसा पहला देश बना है, जिसने टी- 20 वर्ल्ड कप में तीसरा टाइटल जीता है। इससे पहले भारत ने पिछला एडिशन साल 2024 में अपना दूसरा और साल 2017 में टी-20 वर्ल्ड का फर्स्ट टाइटल जीता है। इसी के साथ भारत ने इतिहास भी रचा है। टीम ने अहमदाबाद टाइटल जीतने का साथ ही घरेलू ग्राउंड में अपना पहला खिताब जीता है। इससे पहले टीम ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड का खिताब जीता था। 

    500 साल पुरानी बावड़ी में कप्तान सूर्यकुमार का फोटोशूट

    टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के जश्न के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक खास फोटोशूट चर्चा में है। सूर्यकुमार यादव गुजरात के अडालज नी वाव में टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ फोटोशूट करते नजर आए। बता दें यह करीब 500 साल पुरानी इस ऐतिहासिक बावड़ी की खूबसूरत वास्तुकला के बीच ट्रॉफी के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

    Twitter Post

    इस खास फोटोशूट में सूर्या पारंपरिक और ऐतिहासिक माहौल के बीच ट्रॉफी के साथ अलग-अलग पोज देते दिखाई दिए। वर्ल्ड कप जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं, लेकिन ऐतिहासिक धरोहर में कराया गया यह फोटोशूट फैंस को खासा पसंद आ रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts