ओडिशा से लाया जा रहा 1.80 करोड़ का गांजा जब्त, मध्यप्रदेश में खपाने की थी तैयारी

मध्यप्रदेश एसटीएफ ने बुधवार-गुरुवार रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए अनूपपुर के घने जंगल में ओडिशा से लाई गई गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है।
Follow on Google News
ओडिशा से लाया जा रहा 1.80 करोड़ का गांजा जब्त, मध्यप्रदेश में खपाने की थी तैयारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अनुपपुर/ भोपाल। मध्य प्रदेश एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से मध्य प्रदेश लाए जा रहे 599 किलोग्राम गांजे को ट्रक सहित जब्त किया है। जब्त गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य 1 करोड़ 80 लाख रुपये तथा ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

    इस बारे में विशेष पुलिस महानिदेशक एवं एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) चीफ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई को तेज करते हुए बुधवार और गुरुवार की रात को उड़ीसा से आने वाले ट्रक का कई मील पीछा किया गया। इसके बाद ट्रक को रोकने के बाद तलाशी ली गई, जिसमें गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। 


    ट्रक में बनाया था सीक्रेट केबिन


    तस्करी के लिए ट्रक में लोहे की चादर से एक विशेष गुप्त कम्पार्टमेंट (केबिन) बनाया गया था, जो बाहर से दिखाई नहीं देता था। इस कम्पार्टमेंट में गांजे के पैकेट्स छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। मध्य प्रदेश एसटीएफ ने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा के पास, जिला अनूपपुर के घने जंगल मार्ग पर यह ट्रक पकड़ा। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश भर में नशा से दूरी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत एसटीएफ इकाई जबलपुर द्वारा यह कार्रवाई की गई। 

    नशे को खपाने वालों की तलाश


    एसटीएफ अब पकडेÞ गए ट्रक चालक से यह पता करने में जुटी है कि गांजे की खेप किसने मंगवाई थी और नशे की खेप को कहां उतारना था। ताकि मध्यप्रदेश में नशे का कारोबार करने वालों को पकड़ा जा सके। साथ ही उड़ीसा से आने वाले रास्तों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। 

    Twitter Post

     

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts