गणेश विसर्जन झांकी के दौरान चाकू लेकर घूमने वाले 28 आरोपी गिरफ्तार, CG में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई 

गणेश विसर्जन झांकी के दौरान चाकू लेकर घूमने वाले 28 आरोपी गिरफ्तार, CG में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई 
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजनांदगांव। गणेश चतुर्थी उत्सव के मौके पर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से थाना बसंतपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। इसी क्रम में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान आपराधिक और असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए। मुखबीर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चाकू लेकर घुमने वाले दो आरोपी भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

    चाकू लेकर लोगों को डराने बदमाशों को पकड़ा

    दरअसल, 06 सितंबर 2025 को गणेश विसर्जन झांकी के दौरान मुखबीर से मिली सूचना पर थाना बसंतपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाई। दो युवक चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने की स्थिति में पकड़े गए। इनके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया।

    26 अनावेदक पर हुई कार्रवाई

    विसर्जन झांकी के दौरान अशांति फैलाने, हो-हुल्लड़ मचाने और सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 26 अनावेदक गिरफ्तार किए गए। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 170, 126, 135(3) के तहत कार्यवाही की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त कर आरोपी जेल भेज दिए गए।

    आरोपियों की पहचान

    गिरफ्तार आरोपियों में विभिन्न स्थानों से निवासी युवक शामिल हैं। कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं- कुलेश्वर यादव (24), सैम्यू पीटर (21), विक्रम सिंह मंडावी (21), निलेश साहू (24), प्रीतम यादव (26), विकास सोनकर (21), रोशन साहू (20), महेश उर्फ लाकार (29) आदि।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts