Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mercedes Name Origin :रेसिंग से लेकर लग्जरी तक, कैसे पड़ा ‘मर्सिडीज’ नाम और क्यों है खास

मर्सिडीज सिर्फएक नाम नहीं है, बल्कि इसका स्पेनिश भाषा में अर्थ दया या कृपा होता है। यह शब्द धार्मिक रूप से भी जुड़ा हुआ है और इसे वर्जिन मैरी यानी ईसा मसीह की मां के सम्मान में इस्तेमाल किए जाने वाले नाम Our Lady of Mercy से जोड़ा जाता है।
रेसिंग से लेकर लग्जरी तक, कैसे पड़ा ‘मर्सिडीज’ नाम और क्यों है खास

मर्सिडीज जिसने देश- दुनिया में हाई सिक्योरिटी, एडवांस फीचर्स और खास पेनल कंट्रोल के लिए मशहूर है। आज के समय में मर्सिडीज ऑटो मार्केट में कई बेहतरीन कारें ला चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं मर्सिडीज का इतिहास कितना पुराना और कैसे कंपनी को ये ही नाम मिला। जिसने हर कार लवर्स को एक बार मुड़ने के लिए मजबूर कर रखा है।

 लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका नाम किसी कंपनी के संस्थापक या इंजीनियर के नाम पर नहीं, बल्कि एक छोटी बच्ची के नाम पर रखा गया था। इसके साथ ही इस नाम का स्पेनिश भाषा और धार्मिक इतिहास से भी गहरा संबंध जुड़ा हुआ है।

एमिल जेलिनेक और मर्सिडीज नाम की शुरुआत

इस कहानी की शुरुआत 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में होती है, जब जर्मनी में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अपने शुरुआती दौर में थी। उस समय कारें एक नया और उभरता हुआ आविष्कार थीं, जिसे कुछ दूरदर्शी लोग आगे बढ़ा रहे थे।

इन्हीं में से एक थे एमिल जेनेलिक जो ऑस्ट्रिया के एक अमीर बिजनेसमैन और कार रेसिंग के बड़े शौकीन थे। वे जर्मन कंपनी डेमलर की कारों को रेसिंग में इस्तेमाल करते थे और उनकी परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित थे।

/img/95/1776837666329

बेटी के नाम पर पड़ा कार का नाम

एमिल जेलिनेक की एक बेटी थी, जिसका नाम मर्सिडीज जेनलिक डेमलर कंपनी से एक नई और ज्यादा पावरफुल कार बनाने को कहा, तो उन्होंने सुझाव दिया कि इस कार का नाम उनकी बेटी के नाम पर रखा जाए। कंपनी को यह विचार पसंद आया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। यहीं से मर्सिडीज नाम की शुरुआत हुई।

पहली कार और नाम की पहचान

साल 1900 के आसपास डेमलर कंपनी ने एक नई रेसिंग कार बनाई, जिसका नाम Mercedes 35 HP रखा गया। यह कार उस समय बेहद तेज, आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत मानी गई। इसी सफलता के बाद मर्सिडीज नाम धीरे-धीरे पूरी दुनिया में पहचान बनाने लगा।

/img/95/1776837826114

स्पेनिश और धार्मिक कनेक्शन

मर्सिडीज सिर्फएक नाम नहीं है, बल्कि इसका स्पेनिश भाषा में अर्थ दया या कृपा होता है। यह शब्द धार्मिक रूप से भी जुड़ा हुआ है और इसे वर्जिन मैरी यानी ईसा मसीह की मां के सम्मान में इस्तेमाल किए जाने वाले नाम Our Lady of Mercy से जोड़ा जाता है।

डेमलर से मर्सिडीज-बेंज बनने तक का सफर

शुरुआत में कंपनी का नाम डेमलर मोटर गेसलशाफ्ट (DMG) था। लेकिन मर्सिडीज नाम की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि यह ब्रांड पहचान बन गया। बाद में कार निर्माता कार्ल बेंज की कंपनी से विलय के बाद इसका नाम Mercedes-Benz पड़ा।

लग्जरी और स्टेटस का प्रतीक बनी मर्सिडीज

समय के साथ मर्सिडीज सिर्फ एक कार ब्रांड नहीं रही, बल्कि लग्जरी, परफॉर्मेंस और स्टेटस का प्रतीक बन गई। इसकी कारें जैसे S-Class, AMG और Gullwing आज भी दुनिया भर में गुणवत्ता और शान की पहचान मानी जाती हैं।

आज Mercedes-Benz ऑटोमोबाइल दुनिया की सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित कंपनियों में से एक है, जिसकी शुरुआत एक छोटी बच्ची के नाम से हुई थी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts