Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व मंत्री दीपक जोशी देवास से भोपाल के लिए रवाना, कांग्रेस में होंगे शामिल; शिवराज सरकार को बताया भ्रष्ट

पूर्व मंत्री दीपक जोशी देवास से भोपाल के लिए रवाना, कांग्रेस में होंगे शामिल; शिवराज सरकार को बताया भ्रष्ट
हेमंत नागले, इंदौर। पूर्व मंत्री दीपक जोशी हाथ में भगवान परशुराम का फरसा लिए देवास से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। शनिवार (6 मई) को वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामेंगे। उन्होंने  भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, बिना पैसे लिए दिए कोई काम नहीं होता है। भाजपा ने गांधी को गांधी के रूप में अपनाने का प्रयास किया वह भी नोटों के रूप में।

सीएम शिवराज पर साधा निशाना

भाजपा सरकार पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, गांधी के सिद्धांतों को अपनाने का प्रयास नहीं किया है और आज मैं भाजपा को छोड़ रहा हूं। दीपक जोशी ने कहा कि, मेरा परिवार और मेरा समाज इस लड़ाई में मेरे साथ है। मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक जोशी ने कहा कि, नंदकुमार सिंह चौहान मेरे पिता के सही उत्तराधिकारी थे। वहीं शिवराज सिंह चौहान को उन्होंने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, वह उनके पिता की स्मारक को अब तक नहीं खड़ा कर पाए। https://twitter.com/psamachar1/status/1654718363082412032?t=nsAEeP72BTVeXkQ4CAGXqQ&s=08

शुगर लेवल घटाने के लिए कांग्रेस में जा रहा : दीपक जोशी

पार्टी में रहकर मैंने अब तक लॉलीपॉप खाई नहीं, लेकिन इस लॉलीपॉप को देख देखकर मेरा शुगर का लेवल जरूर बढ़ गया और इस शुगर लेवल को घटाने के लिए हम शिष्टाचार वाली पार्टी कांग्रेस में जा रहे हैं। दीपक जोशी ने कड़े शब्दों में यह तक कह दिया कि, ओमकारेश्वर में शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अपना छोटा भाई बताया है। लेकिन वह उन्हें छोटा माने लेकिन मैं उन्हें कभी भी अपना बड़ा भाई नहीं मानूंगा। दीपक जोशी ने कैलाश जोशी के एक निजी कार्यक्रम में दिए हुए बयान को लेकर समर्थन किया कि कैलाश जी के बयान का मैं समर्थन करता हूं कि भाजपा को सिर्फ भाजपा ही हरा सकती है। वहीं दीपक जोशी ने यह भी कहा कि आगामी चुनाव भ्रष्टाचार विरोध शिष्टाचार का होगा। कमलनाथ जी ने जहां एक और शिष्टाचार को निभाया है शिवराज सरकार ने पूरी तरह से भ्रष्टाचार को निभा रही है। जनता पूरी तरह से इस बार भाजपा को हराएगी।

भाजपा ने जो किया मैं भूल नहीं पाऊंगा : दीपक जोशी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने शुक्रवार (5 मई) को भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, मैं राजनीतिक विरासत संभाल पा रहा था। लेकिन, जिस संगठन में मैं रहा उसका सहयोग नहीं मिल पाया। मैंने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के आग्रह को स्वीकार नहीं किया है। देवास पहुंचे दीपक जोशी ने मीडिया के सामने खुलकर कहा कि मुझे ना पद चाहिए ना प्रतिष्ठा चाहिए लेकिन जो अपमानजनक व्यवहार भाजपा संगठन द्वारा मेरे पिता के साथ किया गया, उसे मैं भूल नहीं पाऊंगा। दीपक जोशी ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और संगठन के सभी नेताओं से मैं इस व्यवहार को लगातार अवगत कराता रहा, लेकिन सभी ने मेरी बात को अनसुना कर दिया। लेकिन, जिस समय कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उन्होंने मेरे पिता की अंत्येष्टि के बाद उनकी समाधि बनाने के लिए मात्र 3 मिनट में वह जमीन आवंटित कर दी थी। प्रदेश के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा पिता की समाधि बनाने के लिए उन्होंने कमलनाथ जी से चर्चा की थी। कमलनाथ जी ने मेरे परिवार को जो सम्मान दिया, इससे प्रभावित होकर इसलिए मैं उनके साथ जाना चाहूंगा। ये भी पढ़ें- पूर्व विधायक दीपक जोशी ने बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया, कहा- जिस संगठन में मैं रहा उसका सहयोग नहीं मिला ये भी पढ़ें- मेरे पिता के साथ जो अपमानजनक व्यवहार भाजपा संगठन द्वारा किया गया उसे मैं भूल नहीं पाऊंगा : दीपक जोशी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts