PAK टीम में टॉक्सिक माहौल :बाहरी दखलअंदाजी ज्यादा, पूर्व हेड कोच गैरी कर्स्टन के कई बड़े खुलासे

हाल ही में कर्स्टन ने कोचिंग को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब टीम का प्रदर्शन खराब होता है, तो सबसे आसान निशाना कोच को बनाया जाता है। उन्होंने कहा, जब नतीजे नहीं आते, तो लोग सबसे पहले कोच को हटाने या उस पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं,
Follow on Google News
बाहरी दखलअंदाजी ज्यादा, पूर्व हेड कोच गैरी कर्स्टन के कई बड़े खुलासे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान टीम के पूर्व हेड कोच गैरी कस्टर्न ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड PCB के खिलाफ कई बड़े खुलासे किए हैं। कर्स्टन ने हाल ही में PAK क्रिकेट टीम के हड कोच पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने टीम के अंदर कई बार दखलअंदाजी का जिक्र किया है। इतना ही नहीं उन्होंने टीम के माहौल को टॉक्सिक बताया है। कर्स्टन का कहना है कि टीम में प्रोफेशनल रिसपेक्ट की काफी कमी देखी गई।

    जिस वजह से टीम के कई फैसले सही ढंग से नहीं लिए गए हैं। वहीं  अब उन्‍होंने सुझाव दिया है कि PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी के नेतृत्व में बने माहौल में टीम के लिए सफलताएं हासिल करना बेहद कठिन था।

    यह भी पढ़ें: Cricket: इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड में टी20 सीरीज खेलेगा भारत, जून में अफगानिस्तान से भी भिड़ंत

    6 महीने में हेड कोच पद से इस्तीफा दिया

    बता दें गैरी कर्स्टन ने हाल ही में पाकिस्तान के हेड कोच के पद से इस्तीफा दिया है। वे सिर्फ 6 महीने तक इस पद पर बने रहे थे। कर्स्टन ने कहा कि टीम में बाहरी हस्तक्षेप बहुत ज्यादा है। जिसके सीधा असर पाकिस्तान के टीम प्रदर्शन पर पड़ता है। इससे टीम में टॉक्सिक माहौल भी जन्म लेता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे में किसी कोच के लिए काम करना बेहद मुश्किल होता जिससे कई फैसले भी रोके जा सकते हैं।

    टॉकस्पोर्ट से बातचीत में शेयर किए अनुभव

    गैरी कर्स्टन ने यह सारी बातें टॉकस्पोर्ट क्रिकेट के साथ हुए इंटरव्यू में कही है। उन्होंने कहा कि टीम में दखलअंदाजी काफी ज्यादा होती है। मुझे इसका अंदाजा नहीं था कि इस हद तक यह होगा, आगे वे कहते हैं कि क्या इससे मुझे हैरानी हुई पता नहीं, लेकिन यह अपने आप में काफी चौंकाने वाली चीज थी।

    टीम के खराब प्रदर्शन पर आप आसानी से निशाना बनते हैं- कर्स्टन

    हाल ही में कर्स्टन ने कोचिंग को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब टीम का प्रदर्शन खराब होता है, तो सबसे आसान निशाना कोच को बनाया जाता है। उन्होंने कहा, जब नतीजे नहीं आते, तो लोग सबसे पहले कोच को हटाने या उस पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं, क्योंकि यह सबसे आसान फैसला होता है। लेकिन मेरी नजर में यह तरीका उल्टा असर डालता है। अगर हर मुश्किल में कोच को ही बदलना है, तो फिर उसे नियुक्त ही क्यों किया जाए?”

    श्रीलंका के नए हेड कोच बने

    अब कर्स्टन को एक नई जिम्मेदारी मिली है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 9 मार्च को उन्हें टीम का नया हेड कोच नियुक्त करने का ऐलान किया। वे 15 अप्रैल 2026 से ऑफिशियल रूप से अपनी भूमिका संभालेंगे। बता दें कर्स्टन को दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया है। जिके बाद अब वे टीम को आगामी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन और सही रणनीति बनाने में फोकस करेंगे।

    जयसूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

    कर्स्टन, श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में खेले गए ICC 2026 में टीम के सुपर-8 से बाहर होने के बाद पद छोड़ दिया था। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट टीम अब नए नेतृत्व में टीम को फिर से मजबूत बनाने की कोशिश करेगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts