Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, गिरफ्तारी की तैयारी में EOW

पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, गिरफ्तारी की तैयारी में EOW
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी कानूनी झटका लगा है। सोमवार को ACB-EOW कोर्ट ने चैतन्य की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। याचिका खारिज होने के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने उनकी गिरफ्तारी की तैयारी तेज कर दी है।

    गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट की तैयारी

    EOW ने पहले ही चैतन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट दाखिल किया था। उस समय चैतन्य के वकील ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। अब कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद EOW दोबारा प्रोडक्शन वारंट एप्लीकेशन दाखिल करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

    जेल में बंद चैतन्य बघेल 

    चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। तब से वे जेल में बंद हैं। ईडी का आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले, जिन्हें रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया गया।

    3200 करोड़ का शराब घोटाला

    यह मामला छत्तीसगढ़ शराब घोटाला से जुड़ा है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। ED ने ACB को सौंपी गई FIR में 3200 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले का खुलासा किया है। आरोप है कि इस घोटाले में कई बड़े राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी और कारोबारी शामिल हैं।

    बड़े अधिकारियों और कारोबारियों पर आरोप

    ED की जांच के मुताबिक तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए यह घोटाला किया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार इस नेटवर्क के जरिए शराब की बिक्री और उत्पादन में हेराफेरी कर बड़े पैमाने पर अवैध कमाई की गई।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts