PlayBreaking News

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने छोड़ी पार्टी; BJP में हो सकते हैं शामिल

Follow on Google News
महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने छोड़ी पार्टी; BJP में हो सकते हैं शामिल
मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधायक पद भी छोड़ दिया है।उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस्तीफा सौंपा है। पूर्व कांग्रेस नेता पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो चव्हाण अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

अशोक चव्हाण ने भेजा इस्तीफा

विधानसभा अध्यक्ष सौंपा इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में अशोक चव्हाण ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा। चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ी दी थी।

आगे-आगे देखो होता है क्या : फडणवीस

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आगे-आगे देखो होता है क्या।''

2014-19 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे

अशोक चव्हाण मराठावाड़ा क्षेत्र में नांदेड क्षेत्र से आते हैं। उनके पिता दिवंगत शंकरराव चह्वाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। अशोक चह्वाण ने मुंबई में आदर्श आवासीय घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर 2010 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 2014-19 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे। ये भी पढ़ें- MP Politics : कांग्रेस को फिर लगा झटका, विदिशा कांग्रेस जिलाध्यक्ष और टीकमगढ़-छतरपुर के नेताओं ने थामा BJP का दामन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts