ट्रैक्टर पलटने से 4 बच्चों समेत 5 की मौत, 2 घायल; बहन की आज शादी और ट्रैक्टर पलटने से भाई की मौत

Follow on Google News
ट्रैक्टर पलटने से 4 बच्चों समेत 5 की मौत, 2 घायल; बहन की आज शादी और ट्रैक्टर पलटने से भाई की मौत
जबलपुर। थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा में ट्रैक्टर पलटने से 4 बच्चों समेत 5 की मौत। जबकि दो बच्चे घायल हो गए हैं। मरने वालों की उम्र 10 से 18 साल के बीच है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। इस घटना में जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 50 हजार रुपए एवं घायलों को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है।

मृतकों के नाम

  • धर्मेंद्र पिता राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 वर्ष।
  • देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े उम्र 15 वर्ष।
  • राजवीर पिता लखनलाल गौंड उम्र 13 वर्ष।
  • अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे उम्र 12 वर्ष।
  • लकी पिता लोचन मरकाम उम्र 10 वर्ष।

घायलों के नाम

  • दलपत पिता निरंजन गौंड उम्र 12 वर्ष।
  • विकास पिता राम कुमार उइके उम्र 10 वर्ष।

बहन की आने वाली है बारात

जानकारी के मुताबिक, सभी एक ही गांव तिनेटा देवरी के रहने वाले और आपस में रिश्तेदार हैं। वे ट्रैक्टर से पानी का टैंकर लेने जा रहे थे। ट्रैक्टर को 18 साल का धर्मेंद्र ठाकुर (गौंड) चला रहा था। आज उसकी बहन की बारात आने वाली है। तेज गति से चलाने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ये हादसा घर से 500 मीटर दूर पर हुआ है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts