PlayBreaking News

MP के Pithampur में आग का कहर :केमिकल ड्रम फटे, मशीनरी खाक, 10 मजदूर काम कर रहे थे

इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि आग ने भारी संपत्ति का नुकसान किया है। घटनास्थल पर मौजूद मशीनरी, जिसमें जेसीबी और हाइड्रा क्रेन शामिल हैं, पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं
Follow on Google News
केमिकल ड्रम फटे, मशीनरी खाक, 10 मजदूर काम कर रहे थे

पीथमपुर। मध्य प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सेक्टर-3 में स्थित एक वेस्ट डिस्पोजल यूनिट में मंगलवार रात लगभग 9:45 बजे भीषण आग भड़क उठी। यह यूनिट औद्योगिक और रासायनिक कचरे के निस्तारण का काम करती है। शुरुआती लपटें कुछ ही देर में इतनी तेजी से फैल गईं कि आसपास की अन्य फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आने लगीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई इकाइयों को तत्काल खाली कराना पड़ा।

कई केमिकल भरे ड्रमों में धमाके 

घटना के समय परिसर में करीब 10 कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग के दौरान केमिकल से भरे ड्रमों में लगातार विस्फोट होते रहे, जिससे स्थिति और ज्यादा खतरनाक बन गई। धमाकों की आवाज और उठते घने धुएं ने आसपास के लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया।

यह भी पढ़ें: खाकी पर लूट का दाग: वारंट की आड़ में 22 तोला सोना गायब, रिटायर CSP समेत कई जांच के घेरे में

10 फायर टेंडर रोबोट की मदद ली गई

सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। आग पर नियंत्रण पाने के लिए करीब 10 फायर टेंडर लगाए गए, जबकि अतिरिक्त संसाधनों के रूप में इंदौर महानगरपालिका से फोम एक्सटिंग्विशर भी मंगाए गए। आग की तेज लपटों को देखते हुए आधुनिक उपकरणों और रोबोट की मदद ली गई। साथ ही आग के फैलाव को रोकने के लिए रेत और बजरी से भरे डंपरों का उपयोग किया गया।

 

यह भी पढ़ें: गूगल से नंबर ढूंढना पड़ा महंगा, बैंक मैनेजर बनकर ठग ने बुजुर्ग महिला से उड़ाए 1.84 लाख रुपये

JCB- क्रेन जलकर खाक

इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि आग ने भारी संपत्ति का नुकसान किया है। घटनास्थल पर मौजूद मशीनरी, जिसमें जेसीबी और हाइड्रा क्रेन शामिल हैं, पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि औद्योगिक कचरे के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Breaking News

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। देर रात तक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। अधिकारियों के अनुसार अब तक लगभग 90 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है और जल्द ही इसे पूरी तरह नियंत्रित कर लिया जाएगा।

रेलवे- रक्षा क्षेत्र के प्लांट को पहुंचा नुकसान

इस घटना से आसपास की कई औद्योगिक इकाइयों को भी नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप से रेलवे और रक्षा क्षेत्र से जुड़ी सप्लाई करने वाली कंपनियों की मशीनरी और प्लांट बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक झटका लगा है। प्रशासन फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और पूरी तरह से आग बुझने के बाद विस्तृत आकलन किया जाएगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts