Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :छिंदवाड़ा में डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी आग, दो झुलसे, 50 लाख से ज्यादा का नुकसान

छिंदवाड़ा के सोनपुर रोड स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से दो लोग झुलस गए, वहीं करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान का अनुमान है। आग लगने के बीच ही समय रहते घर से निकाले 28 लाख रुपए बचा लिए गए।
छिंदवाड़ा में डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी आग, दो झुलसे, 50 लाख से ज्यादा का नुकसान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छिंदवाड़ा। सोमवार की सुबह करीब 3 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनपुर रोड स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, जिसमें फैक्ट्री के अंदर रखा सामान, एक आयशर ट्रक और बड़ी मात्रा में पॉलिथिन व डिस्पोजल सामग्री जलकर पूरी तरह खाक हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने से करीब 50 लाख से रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

    28 लाख रुपए बचा लिए

    आग बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियों और ट्रैक्टरों के जरिए पानी डाला गया, वहीं फैक्ट्री में मौजूद लगभग 28 लाख रुपए नकद सुरक्षित निकाल लिए गए। बताया जा रहा है कि ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई, फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

    फैक्ट्री मालिक और परिवार भी झुलसे

    यह फैक्ट्री दीपक साहू (30) पिता लालचंद साहू की है। आग लगने के समय फैक्ट्री परिसर में बने घर में उनका परिवार मौजूद था। आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग झुलस गए। उन्हें बचाने के प्रयास में फैक्ट्री संचालक दीपक साहू भी घायल हो गए। बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल भेजा गया, वहीं डॉक्टर मनन गोगिया ने मौके पर पहुंचकर दीपक साहू का प्राथमिक उपचार किया।

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

    घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री को जलता देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोग उन्हें संभालते नजर आए। फैक्ट्री परिसर में सिलेंडर और जनरेटर के लिए डीजल भी रखा हुआ था। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए इन्हें बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

    एहतियात के तौर पर टीम तैनात

    सुबह तीन बजे आग लगी थी। 6 बजे आग पर काबू पाया गया है लेकिन अंदर सामग्री ज्यादा होने के चलते धुआं उठ रहा है एहतियात के तौर पर अभी टीम तैनात है।

    आशीष कुमार, थाना प्रभारी, कोतवाली

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts