Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा: बदमाशों ने युवक से की मारपीट, 50 हजार रुपए लूटे; जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा के दमुआ क्षेत्र में रविवार को दो बाइक से आए तीन-चार अज्ञात युवकों ने अब्दुल तालिब के साथ मारपीट कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बदमाश करीब 50 हजार रुपए भी लूटकर फरार हो गए, घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
छिंदवाड़ा: बदमाशों ने युवक से की मारपीट, 50 हजार रुपए लूटे; जांच में जुटी पुलिस
बदमाशों ने युवक से की मारपीट, 50 हजार रुपए लूटे; जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा। दमुआ क्षेत्र में रविवार को एक युवक के साथ अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों युवक घबरा गए। हमलावरों को देखकर युवक का साथी मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि बदमाशों ने अब्दुल तालिब 36, निवासी दमुआ को पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावर युवक के पास रखे करीब 50 हजार रुपए भी लूटकर ले गए। गंभीर रूप से घायल अब्दुल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दो बाइक से आए थे तीन-चार बदमाश 

बताया जा रहा है कि अब्दुल तालिब अपने साथी के साथ नए गांव से बाजार का काम निपटाकर दमुआ की ओर लौट रहा था। इसी दौरान हृदयगढ़ के पास दो बाइक पर सवार तीन से चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और अचानक हमला कर दिया। हमला होते ही अब्दुल का साथी मौके से भाग निकला। वहीं बदमाशों ने अब्दुल को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। हमले में अब्दुल को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। 

ये भी पढ़ें: उज्जैन: महाकाल लोक में श्रद्धालुओं और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच मारपीट, लोगों ने कराया बीच-बचाव

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में अब्दुल को परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ अब्दुल के पास मौजूद करीब 50 हजार रुपए भी छीन लिए। हालांकि लूट की रकम और घटना के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Breaking News

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमले का मकसद लूट था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। फिलहाल घायल अब्दुल तालिब का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आएगी। 

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts