चिड़िया चुग गई खेत, युवा हनुमान बन गया है... लंका में आग लगा दी:इंदौर में उमंग सिंघार का भाजपा पर हमला

इंदौर दौरे पर नेता प्रतिपक्ष ने बेरोजगारी, शिक्षक भर्ती, OBC आरक्षण और भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर सरकार को घेरा, रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
चिड़िया चुग गई खेत, युवा हनुमान बन गया है... लंका में आग लगा दी:इंदौर में उमंग सिंघार का भाजपा पर हमला
इंदौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार

इंदौर। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर युवाओं की बेरोजगारी, शिक्षक भर्ती, ओबीसी आरक्षण और भागीरथपुरा दूषित पानी मामले को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से छात्रों और युवाओं के मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन भाजपा जंतर-मंतर के बाद जागी है। उमंग सिंघार महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की राज्य कार्यसमिति बैठक पर भी तंज कसा।

 

एक साल बाद युवाओं की याद आई

सिंघार ने कहा कि भाजपा को एक साल बाद युवाओं को जोड़ने की याद आई है, जबकि प्रदेश का युवा नौकरी मांग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ग-1, वर्ग-2 और अतिथि शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर इतने पद खाली होने के बावजूद भर्तियां क्यों नहीं की जा रही हैं।

 

OBC के 13 फीसदी पदों पर मांगा जवाब

नेता प्रतिपक्ष ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि 13 प्रतिशत पदों को आखिर क्यों होल्ड किया गया है। सिंघार ने कहा कि सरकार को युवाओं और ओबीसी वर्ग के सामने इसका जवाब देना चाहिए। युवाओं के आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा, “चिड़िया चुग गई खेत। युवा हनुमान है और उसने लंका में आग लगा दी है।

 

भागीरथपुरा का मामला विधानसभा में उठाएंगे

भागीरथपुरा में दूषित पानी से जुड़े मामले पर सिंघार ने कहा कि यह केवल एक क्षेत्र का नहीं, बल्कि पूरे इंदौर का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे और जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। सिंघार ने कहा कि इस मामले में केवल अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराना पर्याप्त नहीं है। यदि जनप्रतिनिधियों और नेताओं की भी जिम्मेदारी बनती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

कैलाश के ‘शक्कर’ वाले बयान पर पलटवार

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के शक्कर से जुड़े बयान पर भी उमंग सिंघार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कैलाश जी, आप मत खाइए शक्कर, लेकिन जनता को महंगाई से राहत कब मिलेगी?”

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts