Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raupur:नायब तहसीलदार पर रेप का मामला दर्ज,शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाने का आरोप, सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

शादी का भरोसा,फिर टालमटोल, युवती की शिकायत पर अधिकारी के खिलाफ FIR, पुलिस तलाश में जुटी। रायपुर पुलिस ने सूरजपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर के खिलाफ युवती की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि सोशल मीडिया से दोस्ती के बाद अधिकारी ने शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाए। शादी की बात पर टालमटोल के बाद शिकायत दर्ज कराई गई।
नायब तहसीलदार पर रेप का मामला दर्ज,शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाने का आरोप, सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

रायपुर: रायपुर में नायब तहसीलदार पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। युवती ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद अधिकारी ने शादी का झांसा देकर रायपुर के होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात करने पर कथित तौर पर टालमटोल की गई। शिकायत के बाद गंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Bijapur: सुरक्षा बलों को जंगल में मिला नक्सलियों का विस्फोटकों का बड़ा जखीरा,BGL लॉन्चर समेत भारी सामान बरामद

युवती की शिकायत पर गंज थाने में FIR, 

रायपुर में सूरजपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर के खिलाफ युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी पहचान

पीड़िता के मुताबिक, उसकी पहचान नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं। इसी दौरान अधिकारी ने युवती से शादी करने का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, CCTV भी खंगाले

शादी का भरोसा, होटल में संबंध बनाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, शादी का भरोसा देकर युवती को रायपुर के एक होटल में बुलाया गया, जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। युवती का आरोप है कि संबंध बनाने से पहले अधिकारी ने उसे शादी का भरोसा दिया था।

शादी की बात पर टालमटोल का आरोप

पीड़िता का कहना है कि बाद में जब उसने दिवाकर भास्कर से शादी को लेकर बात की, तो वह लगातार टालमटोल करने लगे। आरोप है कि शादी को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं मिलने के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: Raipur: छग में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच,126 खिलाड़ियों- प्रशिक्षकों का सम्मान,666 को 1.74 करोड़ की पुरस्कार राशि

गंज थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

शिकायत मिलने के बाद गंज थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में सूरजपुर में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ है।

ये भी पढ़ें: Raipur: रक्षाबंधन पर मातम,बहन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचा भाई खारुन नदी में डूबा,तलाश जारी

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में सीनियर कंटेंट राइटर के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की...Read More

Latest Posts