हैदराबाद की दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में 38 सेलिब्रिटीज के खिलाफ FIR
अक्षय, सलमान, दीय मिर्जा के नाम भी एफआईआर में शामिल
नई दिल्ली। साल 2019 में एक वेटरनरी डॉक्टर से रेप के मामले में उसकी पहचान उजागर करने वाले 38 लोगों को खिलाफ दिल्ली में शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने अपने ट्वीट व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स से पीड़िता की पहचान उजागर कर दी। जिनके खिलाफ FIR की गई है उनमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान जैसे सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं।
इन 38 लोगों के खिलाफ दिल्ली के एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि इन सितारों को जनता के लिए मिसाल बनना चाहिए। अपनी शिकायत में वकील गौरव गुलाटी ने कहा कि ये खुद कानून को किनारे रखते हुए रेप पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे थे। सभी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।












