Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सागर में किन्नर के दो गुटों का हाईवोल्टेज ड्रामा :अपहरण और गाड़ियों में तोड़फोड़ से मचा बवाल, थाने तक पहुंचा विवाद

सागर में किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अपहरण, मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायतें दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच शुरू कर दी है।
अपहरण और गाड़ियों में तोड़फोड़ से मचा बवाल, थाने तक पहुंचा विवाद

मध्य प्रदेश के सागर में किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ गई। बुधवार को मोती नगर थाना क्षेत्र में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर अपहरण, मारपीट और तोड़फोड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत बुधवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। किन्नरों का एक गुट बड़ी संख्या में मोती नगर थाने पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि वे इतवारी टोरी स्थित रंग महल में एकत्रित थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष की रानी ठाकुर और उनके साथियों ने वहां खड़ी उनकी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

शिकायत करने वाले पक्ष ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। उनका आरोप है कि रानी ठाकुर विवाद को सांप्रदायिक रंग देकर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर के भितरवार में सनसनी : देवर ने भाभी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की, चीख सुन दौड़े लोग; आरोपी गिरफ्तार

रानी ठाकुर ने लगाए अपहरण और मारपीट के आरोप

रात करीब 9 बजे रानी ठाकुर भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचीं। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। रानी ठाकुर ने पुलिस को शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए कहा कि मंगलवार रात विपक्षी गुट के लोगों ने उनका अपहरण किया और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने इस मामले में भोपाल की किन्नर काजल, देवरी की संध्या और गोलू हाजी का नाम लिया है।

ये भी पढ़ें: शहडोल: जंगली हाथी का आतंक, खेत में किसान को कुचला, मौत, गांव में दहशत का माहौल

मोती नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चोट के निशानों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवाद के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts