PlayBreaking News

ग्वालियर के भितरवार में सनसनी :देवर ने भाभी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की, चीख सुन दौड़े लोग; आरोपी गिरफ्तार

भितरवार में पुराने विवाद के चलते एक युवक ने महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला 30 से 40 प्रतिशत तक झुलस गई है और उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
Follow on Google News
देवर ने भाभी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की, चीख सुन दौड़े लोग; आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते एक महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले भितरवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुराने विवाद के बाद हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, ग्राम बांसोड़ी निवासी लक्ष्मी बाथम का पड़ोस में रहने वाले रज्जू बाथम से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार देर रात दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में रज्जू ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर लक्ष्मी पर डाल दिया और माचिस जलाकर आग लगा दी।

Twitter Post

चीख सुनकर पहुंचे लोग, बचाई जान

आग लगते ही महिला जोर-जोर से चीखने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर महिला की जान बचाई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

डॉक्टरों के मुताबिक, लक्ष्मी बाथम 30 से 40 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। उनका इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में चल रहा है।

Breaking News

आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में आरोपी रज्जू बाथम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला का सगा देवर नहीं है, बल्कि पड़ोस में रहने के कारण वह महिला को भाभी कहकर बुलाता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए ग्वालियर से एफएसएल टीम भी बुलाई गई।

क्या बोले अधिकारी?

एसडीओपी जितेंद्र नागइच ने बताया कि महिला और आरोपी के बीच पुराना विवाद था। विवाद के दौरान आरोपी ने महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts