Ujjain : बाबा महाकाल के दरबार में Sonu Sood, गर्भगृह में पूजन कर आशीर्वाद लिया

Ujjain : बाबा महाकाल के दरबार में Sonu Sood, गर्भगृह में पूजन कर आशीर्वाद लिया
उज्जैन। फिल्म अभिनेता सोनू सूद पत्नी संग महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन उनका आशीर्वाद लिया है। गर्भगृह में पहुंचकर पंचामृत पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही सोनू सूद ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। इस दौरान उन्होंने सभी के कल्याण और शांति की प्रार्थना भी की। [caption id="attachment_53823" align="aligncenter" width="600"] फिल्म अभिनेता सोनू सूद पत्नी संग उज्जैन पहुंचे।[/caption]

कोरोना वायरस को लेकर बोले सोनू सूद

सोनू सूद से जब पूछा गया कि एक बार फिर कोरोना आ रहा है तो उन्होंने कहा कि मैं फिर तैयार हूं। सबकी मदद के लिए अगर किसी को मेरी जरूरत पड़ती है तो जरूर बताएं। मेरा नंबर वही है, कोरोना में जरूरत पड़े तो कॉल करें। [caption id="attachment_53446" align="aligncenter" width="600"] सोनू सूद ने बाबा महाकाल का अभिषेक किया।[/caption]

सोनू सूद ने इंदौर शहर की तारीफी की

शुक्रवार सुबह सोनू सूद इंदौर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शहर की जमकर तारीफ की। मीडियो से बातचीत के दौरान कहा- इंदौर हमेशा आता रहता हूं। यह मेरा घर है। गर्मियों की छुट्टी में इंदौर आता हूं और 56 सराफा जाता हूं। इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है। देख कर खुशी होती है। ऐसे ही कमाल का काम करते रहो। https://twitter.com/psamachar1/status/1606216607830638592?s=20&t=CeptXFE8iIDCJ_lZexd9uQ इंदौर शहर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Author3
By Author3

Latest Posts