PlayBreaking News

कटनी में फेंसिंग में फंसी मादा बायसन की मौत :रेस्क्यू के बाद इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम

सूचना मिलने पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम और वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। विशेषज्ञों ने बायसन का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी हालत चिंताजनक बनी रही।
Follow on Google News
रेस्क्यू के बाद इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे कटनी वन मंडल के बड़वारा परिक्षेत्र में एक मादा बायसन की मौत का मामला सामने आया है। बायसन खेत की तारबंदी में फंस गई थी, जिसे वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना ने वन्यजीव संरक्षण और जंगल से सटे इलाकों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

खेत की फेंसिंग में फंसी मिली बायसन

जानकारी के अनुसार, घटना बड़वारा परिक्षेत्र की करेला बीट से लगे ग्राम उटिन की है। यहां किसान गणेश प्रसाद कुशवाहा के खेत में लगी बार्बेड तार की फेंसिंग में एक मादा बायसन फंसी हुई मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वनकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बायसन को तारों से बाहर निकाला। इस दौरान वह काफी कमजोर और घायल अवस्था में थी।

यह भी पढ़ें: MP Cabinet : भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए 13,565.84 करोड़ रुपए मंजूर, मंडी शुल्क बढ़ाया

रेस्क्यू के बाद शुरू हुआ इलाज

सूचना मिलने पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम और वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। विशेषज्ञों ने बायसन का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी हालत चिंताजनक बनी रही। बेहतर इलाज के लिए उसे मगधी परिक्षेत्र स्थित बहेरहा बाड़ा ले जाने का फैसला किया गया। रेस्क्यू टीम ने विशेष वाहन के जरिए बायसन को वहां पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम में बीमारी के संकेत

मृत्यु के बाद सोमवार को बहेरहा बाड़ा के पास बायसन का पोस्टमार्टम किया गया। जांच के दौरान उसके सभी लिंफ नोड्स सामान्य से बड़े पाए गए। इससे वन्यजीव विशेषज्ञों ने किसी पुरानी या क्रोनिक बीमारी की आशंका जताई है।

हालांकि, अभी मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वन विभाग ने बायसन के प्रमुख अंगों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल सकेगा कि मौत केवल चोटों के कारण हुई या किसी गंभीर बीमारी ने भी इसमें भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: MP Pharma Sector: पीथमपुर में बनेगी हेलियन की पहली यूनिट, 2000 करोड़ निवेश से मिलेगा बड़ा रोजगार

बढ़ती घटनाएं बनी चिंता का विषय

बांधवगढ़ और उससे लगे वन क्षेत्रों में बायसन जैसे बड़े वन्यजीवों की मौजूदगी जैव विविधता के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। खेतों की तारबंदी में वन्यजीवों के फंसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। यह घटना वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही, फेंसिंग के सुरक्षित विकल्प और जंगल से सटे क्षेत्रों में संरक्षण उपायों की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर करती है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts