Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ओंकारेश्वर में फौजी बाबा की हत्‍या, लहूलुहान मिला शव; आश्रम के सेवादार ने उतार मौत के घाट

ओंकारेश्वर में फौजी बाबा की हत्‍या, लहूलुहान मिला शव; आश्रम के सेवादार ने उतार मौत के घाट
खंडवा। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत के निकट सिद्धेश्वर मंदिर के पीछे स्थित आश्रम में संन्यासी फौजी बाबा की एक युवक ने बेरहमी से हत्या कर दी है। आरोपी आश्रम का कथित सेवादार है, जिसे मांधाता पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। बाबा ने युवक को आश्रम से निकाल दिया था, इस बात पर उसने उनकी जान ले ली।

सेना से रिटायर्ड थे फौजी बाबा

पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर 3 बजे फौजी बाबा का शव ओंकार पर्वत पर उनके ही आश्रम चंद्रबिंदू में मिला। आश्रम में हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। आश्रम के सन्यासी 82 वर्षीय राजेंद्र शुक्ला उर्फ फौजी बाबा सेना से रिटायर्ड थे। इसीलिए लोग उन्हें फौजी बाबा के नाम से जानते थे।

आश्रम में रखा था सेवादार

गुरु पूर्णिमा पर आश्रम में सेवा के लिए उन्होंने सतवास क्षेत्र के एक युवक अभिषेक को रखा था। वह गुरु पूर्णिमा से सेवादार बनकर उनकी सेवा कर रहा था। उसकी पैसों की मांग अधिक होने और व्यवहार ठीक नहीं होने से फौजी बाबा ने 2- 3 दिन बाद ही उसे आश्रम से निकाल दिया था। युवक बाबा से पैसों के साथ कुर्सी-टेबल और दूसरी चीजों की डिमांड की थी। इसेक बाद से वह बाबा को लगातार धमकी दे रहा था। फौजी बाबा ने इसकी जानकारी अपने अन्य सेवकों को भी दी थी। जब बाबा ने उसकी मांगों को खारिज कर निकाल दिया। इसी बात से गुस्साए सेवादार ने उनकी हत्या कर दी। मांधाता पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। ये भी पढ़ें- Sehore News : जर्जर मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, 7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts