PlayBreaking News

पिता बना हैवान : बेटी की लव मैरिज से नाराज होकर घर बुलाया और कर दी हत्या, दुष्कर्म का भी आरोप

Follow on Google News
राजधानी भोपाल के समसगढ़ के जंगल में रविवार को एक महिला और 8 महीने के बच्चे का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि महिला की हत्या उसके ही 55 साल के पिता ने की है। बेटी की लव मैरिज से पिता नाराज था। बदनामी से परेशान पिता ने ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम दिया। पिता ने गला घोंटने से पहले बेटी से कहा कि तूने भागकर शादी की थी। तेरे कारण हम समाज में कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहे। इसलिए अब तेरी भलाई इसी में है अब मर जा।

आरोपी पिता और बेटा गिरफ्तार

बता दें कि आरोपी पिता बेटी को मृत पोते का शव दफनाने के बहाने जंगल में ले गया था। ये घटना दीपावली के दूसरे दिन की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

लव मैरिज से नाराज था पिता

घटना की जानकारी मिलने के बाद रातीबढ़ पुलिस ने कुछ लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया। इसके बाद महिला की पहचान बिलकिसगंज निवासी 25 साल की युवती के रूप में हुई। इस मामले में टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि जांच के आधार पर पिता कमल ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पिता ने बताया कि वे खेती करता है। और करीब एक साल पहले बेटी ने समाज से बाहर एक लड़के से लव मैरिज की थी। इस बात से वो नाराज था और हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। भोपाल से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts