PlayBreaking News

शर्मसार हुआ खेल जगत...हरियाणा में नाबालिग शूटर से रेप, आरोपी नेशनल कोच अंकुश भारद्वाज सस्पेंड

हरियाणा के फरीदाबाद में राष्ट्रीय स्तर की महिला शूटर ने अपने कोच पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने आरोपी कोच अंकुश भारद्वाज को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच जारी है और होटल CCTV फुटेज की मांग की गई।
Follow on Google News
हरियाणा में नाबालिग शूटर से रेप, आरोपी नेशनल कोच अंकुश भारद्वाज सस्पेंड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले से खेल जगत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्तर की नाबालिग शूटर ने अपने कोच अंकुश भारद्वाज पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि, कोच ने खेल प्रदर्शन और सुधार के बहाने उसे फरीदाबाद के एक पांच स्टार होटल में बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की।

    पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने आरोपी कोच अंकुश भारद्वाज को सस्पेंड कर दिया है। होटल के CCTV फुटेज जुटाए जा रहे हैं।

    क्या है पूरा मामला

    घटना 16 दिसंबर 2025 को हुई थी। 17 वर्षीय नाबालिग शूटर उसी दिन दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले रही थी। प्रतियोगिता के बाद कोच ने उसे फरीदाबाद के होटल में मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता ने बताया कि, कोच ने पहले होटल की लॉबी में मिलने का प्रस्ताव रखा, लेकिन बाद में दबाव डालकर अपने कमरे में बुलाया और वहां यौन शोषण किया। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि, यदि उसने किसी को बताया तो उसका करियर और परिवार दोनों खतरे में पड़ जाएंगे।

    पीड़िता करीब 21 दिनों तक सदमे में रही और बाद में अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने फरीदाबाद पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

    पीड़िता की स्थिति और परिवार की प्रतिक्रिया

    6 जनवरी 2025 को फरीदाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। परिवार ने पुलिस को बताया कि, इस घटना ने बेटी की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर गहरा असर डाला। फरीदाबाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए POCSO एक्ट की धारा 6 और IPC की धारा 351(2) के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल से घटना वाले दिन के CCTV फुटेज जुटा रही है और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

    वहीं नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने आरोपी कोच को सस्पेंड कर दिया है। एसोसिएशन ने कहा कि, जांच पूरी होने तक अंकुश भारद्वाज किसी भी तरह की कोचिंग या प्रशिक्षण कार्य से दूर रहेंगे। जांच में सहयोग किया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

    Featured News

    अंकुश भारद्वाज के बारे में जानें

    अंकुश भारद्वाज भारत के राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाजी कोच हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में NCC कैंप के दौरान निशानेबाजी शुरू की। इसके बाद देहरादून के 'जसपाल राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग एंड स्पोर्ट्स' से पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

    मुख उपलब्धियां:

    2007: ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक

    2008: राष्ट्रमंडल युवा खेल, पुणे- 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण

    2016: जर्मनी हनोवर में टीम इवेंट में भारत को स्वर्ण दिलाया

    विवादों से जुड़ा दौर:

    2010: जूनियर प्रतियोगिता में डोपिंग टेस्ट पॉजिटिव, SAI ने प्रतिबंध लगाया।

    वर्तमान: मोहाली में साल्वो शूटिंग रेंज का संचालन और निजी कोचिंग।

    व्यक्तिगत जीवन: दो बार की ओलिंपियन निशानेबाज अंजुम मौदगिल से विवाह।

    पीड़िता और परिवार की प्रतिक्रिया

    पीड़िता 2017 से निशानेबाजी में प्रशिक्षण ले रही थी और जुलाई 2025 से कोच अंकुश के पास ट्रेनिंग ले रही थी। घटना के बाद वह शारीरिक और मानसिक रूप से सदमे में रही। परिवार का कहना है कि, इस मामले ने बेटी की प्रैक्टिस और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित किया।

    पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

    फरीदाबाद की घटना के पहले भी भिवानी की एक महिला शूटर के साथ इसी होटल में यौन शोषण की घटना हुई थी। उस दौरान पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाया गया और बाद में पुलिस ने होटल के CCTV और रिकॉर्ड की जांच की थी।

    यह भी पढ़ें: RDX से उड़ाने की चेतावनी... पटना, गया और किशनगंज कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts