फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर इसी महीने करेंगे शादी, होने वाली बहू के बारे में Javed Akhtar ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर और निर्देशक फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फरहान के पिता और दिग्गज लेखक जावेद अख्तर ने दोनों की शादी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
फरहान और शिबानी की इस महीने होगी शादी
शादी को लेकर जावेद ने कहा, कपल 21 फरवरी को अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर करेंगे। इसके बाद खंडाला स्थित फार्महाउस में एक प्राइवेट फंक्शन होगा जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी की सारी तैयारियां वेडिंग प्लानर्स कर रहे हैं। उन्होंने कहा पैंडेमिक की वजह से हम इस सेलिब्रेशन को बहुत छोटा रख रहे हैं। अभी तक किसी को इनविटेशन भी नहीं भेजे हैं।
होने वाली बहू को लेकर कही ये बात
मशहूर लेखक ने अपनी होने वाली बहू शिबानी की बात करते हुए बताया कि, "शिबानी बहुत ही अच्छी लड़की है और हम सब उसको बहुत पसंद करते हैं। इस रिश्ते की सबसे जरूरी और मजबूत बात यह है कि फरहान और उसमें बहुत अच्छी दोस्ती है।"











