Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 19 :सलमान की जगह फराह खान की धमाकेदार एंट्री, घरवालों की लगेगी जोरदार क्लास

सलमान की जगह फराह खान की धमाकेदार एंट्री, घरवालों की लगेगी जोरदार क्लास
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। इस हफ्ते बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार कुछ अलग होने वाला है। इस बार शो की होस्टिंग सलमान खान नहीं बल्कि फराह खान संभालेंगी। क्योंकि सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए लद्दाख गए हुए हैं। फराह इससे पहले भी कई बार बिग बॉस में होस्ट बनकर आ चुकी हैं और इस बार भाईजान की कमी को पूरा करते हुए घरवालों के मुद्दों को उठाती नजर आएंगी।

    घरवालों की लगेगी क्लास 

    प्रोमो में दिखाया गया कि फराह खान ने कुनिका को फटकार लगाई। कुनिका ने जीशान की प्लेट से खाना लेने की कोशिश की और अपना एटिट्यूड दिखाया। फराह को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके अलावा, तान्या की परवरिश पर उठी बातें भी फराह को पसंद नहीं आईं।

    वीकेंड लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

    इस वीकेंड बिग बॉस के मंच पर एंटरटेनमेंट का डबल तड़का देखने को मिलेगा। जॉली एलएलबी 3 के स्टार्स अरशद वारसी और अक्षय कुमार शो में आएंगे और अपनी कॉमिक टाइमिंग और धमाल अंदाज से घरवालों और दर्शकों दोनों को खुश करेंगे।

    इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स होंगे बेघर

    सबसे चौकांने वाली बात ये कि बिग बॉस 19 घर में शॉकिंग डबल एविक्शन होगा जिसमें दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता कटेगा। इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे, जिनमें मृदुल तिवारी, नतालिया, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर का नाम शामिल है।

    दर्शकों की प्रतिक्रिया आई सामने

    दर्शक फराह की स्टाइल को काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने नेहल और बसीर की क्लास लेते हुए फराह के अंदाज की तारीफ की। फराह की तीखी टिप्पणियां शो को और मजेदार बना रही है।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts