Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार:फर्जी UPSC रैंक का दावा करने वाला रंजीत यादव गिरफ्तार, मोटिवेशनल वीडियो से देशभर में हुआ था वायरल

बिहार के शेखपुरा जिले में खुद को यूपीएससी परीक्षा में सफल बताकर सुर्खियों में आए युवक रंजीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर संघ लोक सेवा आयोग यानी (Union Public Service Commission) की परीक्षा में 440वीं रैंक हासिल करने और आईपीएस बनने का झूठा दावा करने का आरोप है।
फर्जी UPSC रैंक का दावा करने वाला रंजीत यादव गिरफ्तार, मोटिवेशनल वीडियो से देशभर में हुआ था वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शेखपुरा का यह मामला सोशल मीडिया के दौर में फैलने वाली गलत जानकारी का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। यूपीएससी में सफलता का झूठा दावा कर सम्मान और लोकप्रियता पाने की कोशिश करने वाले रंजीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    परीक्षा में 440वीं रैंक पाने का किया था दावा

    जानकारी के अनुसार रंजीत यादव बिहार के शेखपुरा जिले के महुली थाना क्षेत्र के चेवाड़ा प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव का रहने वाला है। हाल ही में घोषित यूपीएससी के परिणाम के बाद उसने खुद को सफल अभ्यर्थी बताते हुए 440वीं रैंक प्राप्त करने का दावा किया था। उसने यह भी कहा कि आईपीएस के लिए चुना गया है। इस खबर के फैलते ही स्थानीय स्तर पर लोग उसे बधाई देने लगे और कई जगहों पर सम्मान समारोह भी आयोजित किए गए।

    ये भी पढ़ें: IPL 2026 : ये टीमें IPL के बीच इंटरेशनल मैच खेलेगी, देखें पूरा शेड्यूल

    रंजीत को कई लोगों ने किया था सम्मानित 

    रंजीत यादव के इस दावे के बाद इलाके में कई कार्यक्रमों में उसे सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक विजय सम्राट्, स्थानीय मुखिया सरफराज, और महुली थाना अध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने भी उसे बधाई देते हुए सम्मानित किया था। इसी दौरान उसके कई मोटिवेशनल वीडियो और इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। इन वीडियो में वह युवाओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सलाह देता हुआ दिखाई दे रहा था। 

    आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस 

    हालांकि कुछ लोगों ने जब यूपीएससी परिणाम की ऑफिशियल लिस्ट की जांच की तो पाया कि रंजीत यादव का नाम उसमें मौजूद ही नहीं है। असली अभ्यर्थी कोई और था, जबकि रंजीत ने झूठा दावा कर लोगों को भ्रमित किया था। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को शेखपुरा शहर के कॉलेज मोड़ से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts